श्रावणी मेला ड्यूटी में तैनात जामताड़ा DSP प्रमोद कुमार सिंह की अचानक मौत, पुलिस महकमे में शोक

जामताड़ा DSP

श्रावणी मेला ड्यूटी में तैनात जामताड़ा DSP प्रमोद कुमार सिंह की अचानक मौत, पुलिस महकमे में शोक

झिलुआ स्थित आईआरबी-1 कैंप में किचन के पास अचानक गिरने से डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह की मौत हो गयी.

श्रावणी मेला ड्यूटी में तैनात जामताड़ा dsp प्रमोद कुमार सिंह की अचानक मौत पुलिस महकमे में शोक

न्यूज़11 भारत 
 जामताड़ा/डेस्क: 
जामताड़ा में पदस्थापित डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह की कल गुरुवार को अचानक मौत हो गई. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार झिलुआ स्थित आईआरबी-1 कैंप में किचन के पास अचानक गिरने से उनके साथ हादसा होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, उनकी मौत के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. 

बताते चलें डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह इन दिनों श्रावणी मेला ड्यूटी में तैनात थे. वे प्रतिदिन देवघर से ड्यूटी के लिए अप-डाउन करते थे. गुरुवार को झिलुआ स्थित आईआरबी-1 परिसर में अचानक गिरने की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा के एसपी शंभू कुमार सिंह सहित पुलिस के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पूरे मामले की जानकारी जुटाई.

डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह के आकस्मिक निधन से पुलिस अधिकारी और जवान स्तब्ध हैं. उनकी मौत की परिस्थितियों को लेकर विभागीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस द्वारा घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है. आधिकारिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें: बोकारो: सेक्टर-12E में जर्जर BSL क्वार्टर का ऊपरी हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचा बुजुर्ग; लोगों का फूटा गुस्सा

संबंधित सामग्री

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है.

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा