शर्मनाक

अहिल्यापुर में दलित ट्रैक्टर चालक के साथ बेरहमी से मारपीट, पीड़ित ने एसपी व पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित के दाहिने पैर व पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अहिल्यापुर में दलित ट्रैक्टर चालक के साथ बेरहमी से मारपीट, पीड़ित ने एसपी व पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचनटांड़ में एक ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और नकदी व मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित रसनजोरी निवासी किसन दास 28 वर्ष पिता स्व. लालू दास ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर आरोपियों पर एससी/एसटी एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.  

ईंट गिराने गया था चालक, लाठी-डंडों और पत्थरों से हुआ हमला

दिए गए आवेदन के अनुसार घटना 30 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 9:30 बजे की है. किसन दास ट्रैक्टर से ईंट गिराने के लिए पंचनटांड़ निवासी विश्वनाथ मंडल के घर पास गया हुआ था. आरोप है कि उसी दौरान पंचनटांड़ निवासी अर्जुन मंडल, शांति देवी, बदरी मंडल उर्फ महेश मंडल, पूनम देवी, स्व. भीम मंडल की पत्नी, रंजीत मंडल उर्फ कारू मंडल और रंजीत मंडल की पत्नी लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंच गए.  

जातिसूचक गालियां देकर पीटा, नकदी व मोबाइल छीना

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जाति का हवाला देते हुए सार्वजनिक रूप से भद्दी-भद्दी जातिसूचक गालियां दीं, अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद सभी ने जानलेवा हमला बोलते हुए लाठी-डंडों व पत्थरों से बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे पीड़ित के दाहिने पैर व पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया. मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़ित की जेब से 1,200 रुपये नकद और उसका 5G मोबाइल फोन भी छीन लिया.  

प्रत्यक्षदर्शी और वीडियो साक्ष्य मौजूद

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि घटना के वक्त रसनजोरी निवासी दिनेश राणा पिता स्व. बलदेव राणा समेत अन्य ग्रामीण मौके पर मौजूद थे. पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध है.  

पीड़ित ने अहिल्यापुर थाना प्रभारी और वरीय पुलिस अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC/ST Act) और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें: वन विभाग की टीम ने भरनो से अवैध लकड़ी परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया, चालक फरार

संबंधित सामग्री

चतरा: उपायुक्त रवि आनंद ने किया NTPC नॉर्थ करणपुरा परियोजना का निरीक्षण, विद्युत उत्पादन और पर्यावरण मानकों का लिया जायज

चतरा: उपायुक्त रवि आनंद ने किया NTPC नॉर्थ करणपुरा परियोजना का निरीक्षण, विद्युत उत्पादन और पर्यावरण मानकों का लिया जायज

उपायुक्त ने संयंत्र के सुचारु संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों से कई तकनीकी पहलुओं पर रिपोर्ट ली.

सरायकेला में विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ, बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था का निर्देश

सरायकेला में विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ, बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था का निर्देश

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक <br/>

अर्जुन मुंडा ने कोनबीर में भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, सांगठनिक गतिविधियों पर हुई चर्चा

अर्जुन मुंडा ने कोनबीर में भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, सांगठनिक गतिविधियों पर हुई चर्चा

इस मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं और संगठन की वर्तमान गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की

डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव ने झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोले - डॉ. इरफान अंसारी

डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव ने झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोले - डॉ. इरफान अंसारी

दुनिया जिस गति से हाईटेक टेक्नोलॉजी अपना रही है, झारखंड भी उसी गति से आगे बढ़ेगा” — स्वास्थ्य मंत्री