बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय शुरू होने का रास्ता साफ? मंत्री को पत्र लिखकर सत्र...

बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय शुरू होने का रास्ता साफ? मंत्री को पत्र लिखकर सत्र 2026–27 से संचालन की मांग

बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय शुरू होने का रास्ता साफ मंत्री को पत्र लिखकर सत्र 2026–27 से संचालन की मांग

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह (रेलवे) क्षेत्र में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय के संचालन को लेकर मांग एक बार फिर तेज हो गई है. जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर सत्र 2026–27 से अस्थायी स्थल पर केंद्रीय विद्यालय का संचालन प्रारंभ कराने की अपील की है.पत्र में बताया गया है कि दिसंबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बरवाडीह (रेलवे), जिला–लातेहार में केंद्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति दी गई थी. इसके बाद विद्यालय भवन निर्माण के लिए अस्थायी स्थल का चयन कर कार्य शुरू किया गया, जो अप्रैल 2025 में पूर्ण हो चुका है.

बावजूद इसके सत्र 2025–26 में नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी, जिससे अभिभावकों और छात्रों में निराशा देखी जा रही है.संतोषी कुमारी ने पत्र में उल्लेख किया है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा विद्यालय संचालन के लिए आवश्यक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. अस्थायी स्थल पर भवन एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं. वहीं स्थायी भवन निर्माण के लिए भी पर्यावरण अनुकूल स्थान का चयन कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न हो.उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि क्षेत्र के बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए सत्र 2026–27 से अस्थायी स्थल पर केंद्रीय विद्यालय का संचालन प्रारंभ कराया जाए तथा नामांकन प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए. पत्र में विश्वास जताया गया है कि इस दिशा में सकारात्मक पहल से क्षेत्रवासियों में संतोष और उत्साह का माहौल बनेगा.

height=512

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में आरसीएम का सम्मेलन सह वनभोज, मार्केटिंग बिजनेस विस्तार और आत्मनिर्भरता पर जोर

संबंधित सामग्री

लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  

झारखंड

लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे

राजनीति

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड में पर्यावरण संरक्षण में कोयला उपक्रमों की भविष्य की भूमिका पर हुई सार्थक चर्चा

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

झारखंड

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान

भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ

झारखंड

भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ