बोकारो में IRB जवान की गोली मारकर हत्या, मामूली विवाद बना जानलेवा, आरोपी फरार

By : Mansi Kumari
बोकारो में IRB जवान की गोली मारकर हत्या, मामूली विवाद बना जानलेवा, आरोपी फरार

न्यूज़11 भारत
बोकारो/डेस्क:
बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी स्थित गायघाट में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना हुई. यहां आईआरबी जवान अजय यादव उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक समाजसेवी लक्ष्मीनारायण यादव का पुत्र था. 

कहासुनी के बाद चली गोली
जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे सोनू और बलराम तिवारी नामक युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. इसके कुछ समय बाद बलराम अपने साथियों के साथ गायघाट स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचा, जहां सोनू अपने दोस्तों के साथ मौजूद था. दोनों के बीच फिर से बहस बढ़ी और अचानक बलराम तिवारी ने पिस्टल निकालकर सोनू पर 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी.

अस्पताल में तोड़ा दम
गोली लगने से सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए. पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया है और मुख्य आरोपी बलराम तिवारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी हैं.

बताया जा रहा है कि मृतक अजय यादव आईआरबी (Indian Reserve Battalion) में कार्यरत था और वर्तमान में गिरिडीह में उसकी पोस्टिंग थी। वह छठ पूजा की छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था.

यह भी पढ़े: रांची में साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़! इटकी से दो ठगों को किया गया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य