पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

पुलिस बल की कमी

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

पुलिस बल की कमी दूर होने तक irb jap और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए प्रीतम भाटिया

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रीतम सिंह भाटिया ने झारखंड में पुलिस बल की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रिजर्व पुलिस बल के बेहतर उपयोग की मांग की है. उन्होंने सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए.

प्रीतम भाटिया ने झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने पुलिस बल की कमी को लचर पुलिसिंग और प्रभावी पेट्रोलिंग में बड़ी बाधा बताया था. उन्होंने कहा कि नई बहाली में समय लग सकता है, ऐसे में उपलब्ध रिजर्व पुलिस बल का उपयोग प्रभावी पुलिसिंग के लिए किया जाना चाहिए. उन्होंने इससे पहले रसूखदार लोगों के बॉडीगार्ड हटाकर थानों में तैनात करने तथा 112 की पेट्रोलिंग गाड़ियों में पर्याप्त बल और हथियार उपलब्ध कराने से जुड़े सुझावों का भी उल्लेख किया.

भाटिया ने कहा कि पुलिस बल को केवल कैंप में रिजर्व रखने के बजाय जरूरत के अनुसार कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में लगाया जाना चाहिए. उन्होंने जामताड़ा के पूर्व एसपी अनिमेष नैथानी के कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जामताड़ा आईआरबी के रिजर्व फोर्स का प्रभावी इस्तेमाल किया गया था.

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से भी इस गंभीर मुद्दे पर पहल करने और सरकार के समक्ष सुझाव एवं मांग रखने की अपील की. वहीं, सूत्रों के अनुसार पुलिस बल की कमी और प्रभावी पुलिसिंग से जुड़े इस मुद्दे को विधानसभा के मानसून सत्र में भी उठाए जाने की चर्चा है. हाल के दिनों में पुलिस की मौजूदगी में हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर भी राज्य में पुलिस पेट्रोलिंग और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं.

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर कल रांची के कई निजी स्कूल बंद, रूट डायवर्जन को देखते हुए लिया फैसला

झारखंड

JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर कल रांची के कई निजी स्कूल बंद, रूट डायवर्जन को देखते हुए लिया फैसला

JPSC-JSSC को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को देखते हुए रांची के कई निजी स्कूलों ने सोमवार को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है.

विधानसभा घेराव को आजसू पार्टी ने दिया समर्थन, कहा- मार्च को सफल बनाने में पार्टी अपना पूरा योगदान देगी

झारखंड

विधानसभा घेराव को आजसू पार्टी ने दिया समर्थन, कहा- मार्च को सफल बनाने में पार्टी अपना पूरा योगदान देगी

छात्र आंदोलन के विधानसभा घेराव को आजसू पार्टी ने अपना समर्थन दिया है.

JSSC-JPSC परीक्षाओं में धांधली के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की छात्रों से अपील, सबूत साझा करने को कहा

झारखंड

JSSC-JPSC परीक्षाओं में धांधली के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की छात्रों से अपील, सबूत साझा करने को कहा

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए झारखंड के छात्रों से अपील की है.

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था