प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडारकोम गांव में घर में घुसकर महिलाओं,बच्चों और परिजनों के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार करने का गंभीर मामला सामने आया है. इस संबंध में पिंडारकोम निवासी पीड़ित सनाउल्लाह पिता एनुल हक ने बालूमाथ थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि बीते 27 जनवरी 2026 की शाम लगभग 6 बजे पड़ोस के मकसूद मियां 55 वर्ष पिता स्व.हासिम मियां 10–15 की संख्या लोग एकजुट होकर पीड़ित के घर में जबरन घुस आए. आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की.पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने घर की महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा. इस दौरान उनकी करीब 20 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी भी की गई. और जब उनकी इस हरकत का वीडियो बनाने की कोशिश की गई तो आरोपियों ने बेटी का मोबाइल छीनकर पटक दिया तथा उसके साथ हाथापाई की गई. घर में मौजूद सभी महिलाएं,बच्चे और बुजुर्ग के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई.
आवेदन में यह भी उल्लेख है कि घटना के समय घर में 6 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के लोग मौजूद थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पहले भी आरोपियों के द्वारा 2–3 बार इसी तरह की घटना को अंजाम दिया जा चुका है. इस घटना का वीडियो फुटेज भी उपलब्ध होने का दावा किया गया है. बताया कि आरोपियों के कारण पूरा परिवार में भय व्याप्त है.मारपीट में घायल लोगों ने बालूमाथ अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया है.पीड़ित परिवार ने थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: नवादा: पोलियो ड्रॉप के 14 घंटे बाद बच्चे की मौत, परिजनों ने दवा से मौत का आरोप लगाया, सिविल सर्जन ने बेबुनियाद बताया