राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
चैनपुर/डेस्क: राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 एवं 2 के संयुक्त तत्वावधान में परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस वर्ष योग दिवस की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' (Yoga for Healthy Aging) रही.
कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास से हुई, जिसमें फादर सुमन बरला ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का प्रदर्शन कराते हुए उनका अभ्यास कराया. उन्होंने योग को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर अगस्तुस एक्का ने अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, अनुशासित एवं तनावमुक्त जीवन जीने में सहायता करता है. उन्होंने युवाओं से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया.
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई-1 एवं 2 के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार एवं अंजना कुजूर भी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ किया गया.
यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का राज्यव्यापी आयोजन, झारखंड के 595 मंडलों में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास