INDIAone की जमशेदपुर से कोलकाता सेवा 31 जनवरी से और जमशेदपुर से भुवनेश्वर सेवा 28 फ़रवरी से बंद!

कुणाल षडंगी ने टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेद्रन से की मुलाकात

By : News11 Bharat
INDIAone की जमशेदपुर से कोलकाता सेवा 31 जनवरी से और जमशेदपुर से भुवनेश्वर सेवा 28 फ़रवरी से बंद!

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क: INDIAone की जमशेदपुर से कोलकाता सेवा 31 जनवरी से और जमशेदपुर से भुवनेश्वर सेवा 28 फ़रवरी से बंद हो रही है.  जमशेदपुर को कोलकाता और भुवनेश्वर से हवाई मार्ग से जाने वाली कंरवी Indiaone Air कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ईमेल करके जानकारी दी है कि केंद्र सरकार की RCS (Regional Connectivity Scheme) की वैधता ख़त्म होने वाली है. अगर इसका विस्तार नहीं मिला तो 31 जनवरी से कोलकाता जाने वाली और 28 फ़रवरी से भुवनेश्वर जाने वाली हवाई सेवा बंद कर दी जाएगी. RCS की स्कीम बंद होने के साथ साथ टाटा कंपनी सोनारी एयरपोर्ट पर जो आर्थिक रियायतें देती है वह करार भी ख़त्म हो जाएगा जिसके कारण सेवाओं को बंद करने के अलावा अब कोई दूसरा विकल्प नहीं रह जाता है. 

झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने गुरुवार को टाटा स्टील के मैनेजिंग डाइरेक्टर टी वी नरेद्रन से मुलाकात की और आग्रह किया कि टाटा कंपनी के द्वारा इन दोनों सेवाओं को जारी रखने के लिए सोनारी एयरपोर्ट पर Indiaone Air को जो रियायत दी जा रही है वह आगे भी जारी रखी जाए. कुणाल ने टी वी नरेंद्रन से आग्रह किया जब तक धालभूमगढ एयरपोर्ट का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल जाता तब तक वर्तमान के रनवे को विस्तार किया जाए ताकि एटीआर जहाज़ जो पहले यहाँ उतरते थे वह सुविधा जमशेदपुर वासियों को मिल सके.

टाटा स्टील एमडी टी वी नरेंद्रन ने आश्वस्त किया कि अगर केंद्र सरकार RCS स्कीम को जमशेदपुर के लिए विस्तार देगी तो टाटा कंपनी लैंडिंग चार्ज, पार्किंग चार्ज और टर्मिनल मैनेजमेंट के जो खर्चे पहले वहन कर रही थी वह आगे भी जारी रखेगी ताकि यह सेवा जारी रहे. वर्तमान में स्थित सोनारी एयरपोर्ट के रनवे को बढ़ाने के लिए पहल हो रही है और तकनीकी प्रस्ताव बनवाने को संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है. 

कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह करेंगे कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से वार्ता कर जमशेदपुर में RCS स्कीम को समय रहते विस्तार करवाया जाए ताकि शहर के लोगों के लिए यह सुविधा बंद न हो.

यह भी पढ़ें: आरा: विधायक भगवान सिंह की पत्नी की श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम होंगे शामिल - नीरज सिंह कुशवाहा

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य