राजगंज के लेदोडीह में आदिवासी सेचेद आखड़ा धनबाद के कार्यालय का उद्घाटन, विश्व आद...

विश्व आदिवासी दिवस

राजगंज के लेदोडीह में आदिवासी सेचेद आखड़ा धनबाद के कार्यालय का उद्घाटन, विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां शुरू

धनबाद जिले के राजगंज स्थित लेदोडीह सामुदायिक भवन में रविवार को आदिवासी सेचेद आखड़ा धनबाद के नए कार्यालय का उद्घाटन मांझी बाबा मनोज मुर्मू के हाथों किया गया.

राजगंज के लेदोडीह में आदिवासी सेचेद आखड़ा धनबाद के कार्यालय का उद्घाटन विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां शुरू

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़11 भारत 
राजगंज/डेस्क:
धनबाद जिले के राजगंज स्थित लेदोडीह सामुदायिक भवन में रविवार को आदिवासी सेचेद आखड़ा धनबाद के नए कार्यालय का उद्घाटन मांझी बाबा मनोज मुर्मू के हाथों किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अलसा सोरेन ने की, जबकि संचालन मनसा राम मुर्मू ने किया.

इस अवसर पर आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न सदस्यों के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं. वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस पूरे क्षेत्र में उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा.

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अलसा सोरेन, उपाध्यक्ष बिरजू सोरेन, सचिव सुधीर हेंब्रम, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद हेंब्रम, सलाहकार मनसा राम मुर्मू, रामलाल मुर्मू, शेखर मुर्मू, शिवकुमार, समरेश, अनिल मरांडी, कृष्णा मरांडी सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे.

संबंधित सामग्री

बिहार में सात IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार

बिहार में सात IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए सात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

पलामू के गांधी मैदान में आवारा कुत्तों का आतंक, आधे घंटे में 10 बच्चों को काटा, नगर निगम की लापरवाही पर भड़के लोग

झारखंड

पलामू के गांधी मैदान में आवारा कुत्तों का आतंक, आधे घंटे में 10 बच्चों को काटा, नगर निगम की लापरवाही पर भड़के लोग

झारखंड के पलामू स्थित नगर निगम क्षेत्र के गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों में रविवार शाम एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया.

गावां के जमडार पंचायत में दो दिनों से हाथियों का उत्पात जारी, महिला गंभीर घायल, दो विद्यालयों में तोड़फोड़, चावल नष्ट

झारखंड

गावां के जमडार पंचायत में दो दिनों से हाथियों का उत्पात जारी, महिला गंभीर घायल, दो विद्यालयों में तोड़फोड़, चावल नष्ट

जमडार पंचायत में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है.

SIR-2026 के तहत AERO-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया द्वारा RWA सदस्यों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित

झारखंड

SIR-2026 के तहत AERO-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया द्वारा RWA सदस्यों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित

गम्हरिया प्रखंड में AERO-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया प्रवीण कुमार द्वारा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के सदस्यों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई.

आरआईटी थाना पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

झारखंड

आरआईटी थाना पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

आरआईटी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.