न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जमीन विवाद में सुरेश स्वांसी की हत्या मामले में तीन आरोपियों पर आरोप गठित कर दिया गया है. अपर न्याययुक्त देवाशीस महापात्रा की कोर्ट ने आरोपियों पूरन कुमार स्वांशी, जगदीश स्वांशी और हरि मुंडा पर आरोप गठित किया है. आरोप गठन के बाद अब इस हत्याकांड मामले में 19 फरवरी से गवाही की कार्रवाई होगी. बता दें कि आज की सुनवाई में कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को गवाह पेश करने का निर्देश दिया.
बता दें कि 12 सितंबर 2025 को सुरेश स्वांशी नामक व्यक्ति की हत्या की गयी थी. सुरेश स्वांशी की हत्या उस समय की गयी थी, जब वह सुबह मशरूम बटोरने जंगल गया था. उसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी. इतना ही नहीं, हत्या के बाद अपराधियों ने निर्ममता का परिचय देते हुए सुरेश का सिर धड़ से अलग कर करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ी में छिपा दिया था. 13 सितंबर को ग्रामीणों ने खून के धब्बों का पीछा करते हुए सुरेश का शव देखा था. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी.
यह भी पढ़ें: घाघरा प्रखंड में गणतंत्र दिवस की रूपरेखा तैयार, सभी संस्थानों का समय तय, बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक