न्यूज 11भारत
रांची/डेस्क: नामकुम थाना क्षेत्र में एक मुन्ना भाई पुलिस के हत्थे चढ़ा है. युवक अपने मौसेरे बहनोई (जीजा) के बदले परीक्षा देने आया था. रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने बिहार के गया जिले से लालू कुमार उर्फ अनीश कुमार नामकुम स्थित अरूनुमा टेक्निकल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड सेंटर पहुंचा था. हालांकि, वो जब परीक्षा सेंटर पहुंचा तब ही उसकी बायोमेट्रिक जांच की गई जिसमें वो पकड़ा गया. बायोमेट्रिक में ये बाते सामने आई कि जिस जवाहर प्रसाद के बदले लालू प्रसाद पहुंचा है वो फर्जी है.
दरअसल, लालू कुमार अपने जीजा के आधार कार्ड में अपना फोटो लगाकर पहुंचा था. हालांकि, उसे ये अंदाजा नहीं था कि सेंटर पर बायोमेट्रिक जांच की जाएगी और उसमें उसका भंडाफोड़ हो जाएगा. लेकिन बायोमेट्रिक जांच में जैसे ही लालू कुमार उर्फ अनीश कुमार की जांच की गई, उसका फर्जीवाड़ा सामने आ गया. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और फिर लालू को पुलिस ने मौके से गिरफ़्तार किया.
ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने 19 दिसंबर को बुलाई जिलाध्यक्षों और जिला पर्यवेक्षकों की बैठक, प्रदेश प्रभारी के राजू रहेंगे मौजूद
नामकुम थाना क्षेत्र में एक मुन्ना भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे, जीजा के बदले रेलवे ग्रुप डी का परीक्षा देने आया था
संबंधित सामग्री
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई
बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय
रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया
सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार
सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी
थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य