न्यूज11 भारत
बालूमाथ/डेस्क: थाना परिसर में शुक्रवार को आगामी त्योहार होली आदि पर्व को लेकर अंचल अधिकारी बालेश्वर राम की अध्यक्षता में शांति समिति का बैठक की गई. बैठक में सी.ओ. ने कहा कि पवित्र रमजान माह चल रहा है और इसी बीच होली का त्योहार भी है. ऐसे में सभी लोग होली आदि पर्वों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाएं.बीडीओ सोमा उरांव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बालूमाथ क्षेत्र आपसी सौहार्द और मिलनसारिता के लिए जाना जाता है. उन्होंने पूर्ण विश्वास जताते हुवे कहा कि सभी लोग होली का त्योहार हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंगे.
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक या भड़काऊ संदेश पोस्ट न करें.जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे.अमरवाडीह पुलिस पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. यदि किसी तरह की संदिग्ध सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें. बालूमाथ पुलिस उपद्रवियों से निपटने के लिए सदैव तैयार है.अगर किसी ने शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि सोशल मिडिया पर साइबर सेल द्वारा पैनी नज़र रखी जाएगी.बैठक को भाजपा नेता प्रेम प्रसाद गुप्ता एवं शैलेश सिंह, झामुमो नेता प्रदीप गंझू एवं मो. इमरान, श्याम सुंदर यादव, शेरेगड़ा के पूर्व मुखिया सुरेंद्र उरांव, त्रिवेणी साव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया.इस अवसर पर मो.मुजम्मिल हुसैन, पु अ नी गौतम कुमार, पु अ नी अमित कुमार, मुरपा पिकेट प्रभारी होशंग डांग, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात, मो. जुबैर, मनन कुरैशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: खलारी व पिपरवार क्षेत्र के मस्जिदों में अदा की गई रमजान महीने के दूसरे जुमे की नमाज