देवघर में सड़क सुरक्षा शपथ के माध्यम से आमजन को किया गया जागरूक

By : News11 Bharat
देवघर में सड़क सुरक्षा शपथ के माध्यम से आमजन को किया गया जागरूक

शुभेंदु गुप्ता/ न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क:  उपयुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी देवघर, नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी देवघर, श्री शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के छठा दिन "Safety at Offices" जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला अंतर्गत विभिन्न प्रशासनिक विभाग एवं पुलिस विभाग के कार्यालय कर्मियों के बीच सड़क सुरक्षा संबंधित शपथ लिया गया. जिसमें एक जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता की भूमिका निभाने हेतु, सभी यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर बाई ओर सावधानीपूर्वक चलना, कभी भी दौड़कर सड़क पार नहीं करना, अधिकृत ड्राइविंग उम्र होने पर ही वाहन  चलाना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाना, दोपहिया वाहन चलाते या सफर करते समय हेलमेट जरूर पहनना, दोपहिया वाहन पर दो व्यक्ति से अधिक सफर नहीं करना, चार पहिया वाहन चलाते या सफर करते समय सीट बेल्ट जरुर लगाना, गति पर नियंत्रण रख वाहन चलाना, खतरनाक ढंग से वाहन कभी नहीं चलाना, किसी भी प्रकार का नशा कर वाहन नहीं चलाना, आपातकालीन सेवा वाहनों को पहले जाने का रास्ता देंना, सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखना, नेक नागरिक की भूमिका निभाते हुए सड़क दुर्घटना में हुए घायलों की सहायता करना, और प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरित करना कि वह भी इनका पालन करने से संबंधित शपथ लेकर सड़क सुरक्षा का संदेश देकर आम लोगों को सुरक्षित सफर करने हेतु जागरूक किया गया. इसके अलावा सोनायरठारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों में सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ के माध्यम से पंपलेट बाँटकर आम लोगों को जागरूक किया गया.

यह भी पढ़ें: चाईबासा परिषद की बैठक में एक स्वर में निर्णय, रामहरि गोप सर्वसम्मति से चुने गये केंद्रीय अध्यक्ष

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार