न्यूज11 भारत
बालूमाथ/डेस्क: :बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल द्वारा संचालित राजहरा परियोजना के तेत्तरियाखांड कोल परियोजना में तैनात एक होमगार्ड सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का गंभीर मामला सामने आया है.पीड़ित कर्मी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि घटना की सूचना देने के बावजूद अब तक न तो दोषियों पर पुलिसिया कार्रवाई हुई है और न ही सीसीएल प्रबंधन ने कोई ठोस कदम उठाया है.होम गार्ड मोहन कुमार भोक्ता ने थाना में दिए शिकायत पत्र में बताया गया है कि 14 दिसंबर 2025 की रात करीब 8 बजे वह अपने निर्धारित ड्यूटी पोस्ट पर तैनात थे.इसी दौरान नगड़ा ग्राम निवासी गिरधारी यादव और बालकिशुन यादव नगड़ा, उनके ड्यूटी पोस्ट पर पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे और जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग करते हुए मारपीट भी की.पीड़ित होमगार्ड कर्मी ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना तत्काल अपने वरीय पदाधिकारी को दी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक सीसीएल प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उनका मनोबल टूट रहा है.पीड़ित ने बालूमाथ थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो होमगार्ड कर्मी और स्थानीय लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन और प्रबंधन की होगी.यह मामला न केवल सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि कार्यस्थल पर कानून-व्यवस्था और खाकी वर्दी से जुड़े मामला को भी उजागर करता है. इस मामले में गिरधारी यादव एवं बाल किसुन यादव से पूछे जाने पर आरोप गलत बतलाया है.
यह भी पढ़ें: बगोदर: बिष्णुगढ़ रोड पर देर रात भीषण टक्कर, तीन घायल, दो घंटे मशक्कत के बाद चालक सुरक्षित निकाला गया