सोनाहातू में विधायक ने 24 लाख रुपये से बनने वाली 5 पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास

By : News11 Bharat
सोनाहातू में विधायक ने 24 लाख रुपये से बनने वाली 5 पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास

संतोष मेहता/ न्यूज़ 11 भारत 

सोनाहातू/डेस्क:  प्रखंड के विभिन्न गांवों में बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने मंगलवार को पांच पीसीसी सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. विधायक मद से लगभग 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों से ग्रामीणों को आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा मिलने की उम्मीद है.विधायक द्वारा बलूवाडीह गांव में 350 फीट,नापडा़ गांव में 350 फीट,जिलिंगसेरेंग गांव में 350 फीट,दुलमी गांव में 350 फीट तथा पंडाडीह गांव में 350 फीट लंबी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस बहुप्रतीक्षित योजना का शुभारंभ होते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई.

ग्रामीणों ने लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की थी, जिससे आवागमन में सुविधा मिले और विकास कार्यों को गति मिले. विधायक अमित महतो ने कहा कि यह सड़क वर्षों से जर्जर अवस्था में थी. बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्डों के कारण लोगों को भारी परेशानी होती थी. उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में यह मेरी जिम्मेदारी है कि जनता की बुनियादी आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाए. इसी सोच के साथ इस सड़क निर्माण की पहल की गई है. विधायक ने मौके पर उपस्थित इंजीनियरिंग, विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो. सड़क को मजबूत और टिकाऊ बनाया जाए ताकि आने वाले वर्षों तक ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके. विधायक ने घोषणा किया कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र मे जितने भी जर्जर सड़क एवं पुल है सभी का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था और सुदृढ़ होगी.

इस अवसर पर तेंतला पंचायत के बलूवाडीह गांव में विनेश्वरी देवी,बारेंदा पंचायत के नापडा़ गांव में मो० मोची देवी, जिलिंगसेरेंग पंचायत के जिलिंगसेरेंग गांव में मो० मंजुड़ा देवी,दुलमी पंचायत के दुलमी गांव में मो० मेनका देवी तथा पंडाडीह पंचायत के पंडाडीह(रुगड़ी) गांव में मो० लुसकी देवी ने विधिवत रूप से शिलापट्ट का अनावरण किया. कार्यक्रम में ग्रामप्रधान भोलेश्वर सिंह मुंडा, जमींदार आदित्य सिंह मुंडा, सोनाहातू प्रखंड अध्यक्ष राजू सिंह मुंडा,उप प्रमुख सविता देवी,पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह मुंडा,प्रखंड सचिव छुटू सिंह मुंडा,निशिकांत गंझू,सुभाष महतो,बैधनाथ कोइरी,भवेश्वर कोइरी,संतोष महतो,किशल्य महतो, बासुदेव महतो,कामेश्वर महतो, दीनबंधु महतो, कृष्णो पुराण,ठाकुर सिंह मुंडा, महेश्वर महतो, राजकुमार मांझी सत्यनारायण दास, महानंद पुराण, गंभीर पुराण,लालू पुरान, झगड़ू पुरान,प्रदीप महतो,श्रावण मछुआ,संदीप लोहरा, राजकुमार महतो, वरूण महतो,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला के राष्ट्रपति के अपहरण के बाद कांग्रेस को लगी यह कैसी 'आस', मोदी पर पृथ्वीराज चव्हाण का बयान कुछ कहता है!

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य