पशु तस्करी

भरनो प्रखंड के रायकेरा गांव में बजरंग दल ने 27 गौवंशीय पशुओं को पकड़ कर पुलिस को सौंपा, जांच में जुटी पुलिस

एक कंटेनर के माध्यम से करीब 65 गौवंशीय पशुओं को रायकेरा गांव स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र के पीछे उतारा गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भरनो प्रखंड के रायकेरा गांव में बजरंग दल ने 27 गौवंशीय पशुओं को पकड़ कर पुलिस को सौंपा, जांच में जुटी पुलिस

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के रायकेरा गांव में कथित गौवंशीय पशु तस्करी का मामला सामने आया है.गांव स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र के पीछे शुक्रवार को बजरंग दल भरनो के कार्यकर्ताओं ने 27 गौवंशीय पशुओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.सूचना मिलने के बाद भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पशुओं को जब्त कर थाना ले आई.बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात एक कंटेनर के माध्यम से करीब 65 गौवंशीय पशुओं को रायकेरा गांव स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र के पीछे उतारा गया था.

शुक्रवार की अहले सुबह इनमें से करीब 38 पशुओं को पिकअप वाहन में लोड कर वहां से ले जाया गया.शेष 27 पशुओं को शुक्रवार की रात दोबारा पिकअप में लोड कर दूसरे स्थान पर ले जाने की तैयारी की जा रही थी.इसी दौरान इसकी भनक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लग गई.सूचना मिलते ही बजरंग दल भरनो के अध्यक्ष सुदामा केशरी के नेतृत्व में गोलू केशरी,विजय गुप्ता,अभिषेक सिंह, बसंत केशरी,रोशन केशरी, सोनू केशरी,नीरज केशरी और गुलशन केशरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे.कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद 27 गौवंशीय पशुओं को पकड़ लिया और इसकी सूचना भरनो थाना पुलिस को दी.सूचना पाकर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.और पुलिस ने सभी 27 पशुओं को अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया.

मामले को लेकर पुलिस द्वारा पशुओं को कहां से लाया गया था,इन्हें कहां ले जाया जाना था तथा इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं,इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.इधर बजरंग दल के अध्यक्ष सुदामा केशरी ने कहा कि भरनो प्रखंड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गौवंशीय पशुओं की तस्करी की जा रही है.उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होते हैं.उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर पशु तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने तथा इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.वहीं पुलिस द्वारा जब्त किए गए 27 गौवंशीय पशुओं को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: मानव-हाथी द्वंद्व कम करने के लिए तमाड़ वन क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में सर्वे का कार्य किया गया

संबंधित सामग्री

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.