चैनपुर के प्रेमनगर में युवक ने मफलर के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या

By : News11 Bharat
चैनपुर के प्रेमनगर में युवक ने  मफलर के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क: चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में एक व्यक्ति ने मफलर के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक की पहचान प्रेमनगर निवासी भीनशु गोप पिता स्व० झालू गोप के रूप में हुई है.मिली जानकारी के अनुसार, भीनशु गोप ने अपने आवास पर अलबेस्टर की छत में लगे एक पाइप के सहारे मफलर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली.मृतक के परिजन, राधा देवी, ने बताया कि भीनशु गोप हाल ही में अपनी बड़ी बहन के बेटे के दशकर्म श्राद्ध से लौटे थे. इसके बाद से वे काफी अधिक नशा करने लगे थे. भीनशु गोप एक कमरे में अकेले रहते थे क्योंकि उनकी पत्नी का देहांत पहले ही हो चुका था.जब घटना की सूचना मिली, तो चैनपुर थाना से एएसआई निर्मल राय और पुलिसकर्मी संतोष धर्मपाल लुगुन तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे. चूंकि कमरा अंदर से बंद था, पुलिस ने दीवार तोड़कर गेट खोला. कमरे के अंदर भीनशु गोप का शव फांसी पर लटका पाया गया.पुलिस ने शव का पंचनामा किया. प्राथमिक कार्रवाई के बाद, देर शाम होने के कारण शव को कल सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजने की व्यवस्था की जा रही है.इधर, घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा भी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त ने शिक्षण संस्थानों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन, साफ–सफाई को लेकर दिए निर्देश

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य