प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: प्रखंड के परवल गांव में किशोर साहू के घर के समीप स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को समाज सेवी सह भूतपूर्व सैनिक नारायण साहू के द्वारा अपने पत्नी स्व.फुलमनी देवी के आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर,डूडीया,दतिया,परवल,कुम्बाटोली,कोड़ेकेरा, जिरहुल,बंगरू,रेमे,पहाड़ बंगरु,सरईटोली,सरगांव,नदीटोली आदि गाँवो के हजारों गरीब असहाय,दिव्यांग,वृद्ध विधवाओं को सामूहिक भोजन कराते हुए उनके बीच कम्बल का वितरण किया.साथ ही इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में उपस्थित हजारों गरीबो को खीर पूड़ी सब्जी भोजन कराया गया.मौके पर नारायण साहू ने उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने पत्नी के पुण्यतिथि पर परवल गांव में सेवा भाव से इस इलाके के गरीब असहाय ग्रामीणों को ठंड से बचने के लिए गरीब असहाय लोगो को कम्बल वितरण करने का उद्देश्य ही उनका सहयोग करने का है और परवल गांव में इस तरह के कार्य से लोग अंतरआत्मा से हमें आशीर्वाद देते हैं.मौके पर किशोर साहू,अमित साहू,उषा देवी,सीमा देवी,प्रियंका कुमारी,मेघनाथ साहू,आशीष कुमार,चिराग कुमार,अन्नू कुमारी,लियाना साहू,दशरत साहू,सत्ते साहू,पवन साहू,मनोज गोप,ओतीस साहू,राज साहू, चरकु साहू,गोपी,विशुन सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: धनबाद: ट्रैफिक पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी अतिरिक्त स्पीड गन, रोशनी के अभाव में दुर्घटना पर एनएच बनेगी पार्टी