हुसैनाबाद में नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष को अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने किया सम्मानित, दी जीत की बधाई

हुसैनाबाद में नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष को अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने किया सम्मानित, दी जीत की बधाई

हुसैनाबाद में नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष को अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने किया सम्मानित दी जीत की बधाई

विकास कुमार /न्यूज़ 11 भारत 

पलामू/डेस्क: अखिल भारतीय धोबी महासंघ के तत्वावधान में हुसैनाबाद नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती का उनके हुसैनाबाद स्थित कार्यालय पर सम्मानित कर बधाई दिया गया. महासंघ के पदाधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया तथा ऐतिहासिक जीत की बधाई दी. इस अवसर पर बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शेर अली, अखिल भारतीय धोबी महासंघ के पलामू जिला अध्यक्ष कृष्णा बैठा, प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत रंजन, प्रमोद रजक, रमेश रजक एवं प्रखंड मीडिया प्रभारी चंदन बैठा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. 

सभी ने नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए नगर पंचायत के समग्र विकास की उम्मीद जताई. इस मौके पऱ नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि यह सम्मान हुसैनाबाद की जनता के विश्वास का प्रतीक है. उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर पंचायत मे बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क़ो व्यवस्थित नगर पंचायत के रूप में विकसित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. 

अखिल भारतीय धोबी महासंघ के जिला अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने कहा कि सामाजिक संगठनों का दायित्व है कि वे जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर समाज के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएं. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर नगर के विकास में सहयोग का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: सोनाहातू में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम