हजारीबाग में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को कुख्यात राहुल दुबे की धमकी, अमन साहू गैंग के नाम का इस्तेमाल

हजारीबाग में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को कुख्यात राहुल दुबे की धमकी, अमन साहू गैंग के नाम का इस्तेमाल

हजारीबाग में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को कुख्यात राहुल दुबे की धमकी अमन साहू गैंग के नाम का इस्तेमाल

न्यूज़11 भारत 
हजारीबाग/डेस्क:
हजारीबाग जिले में एक बार फिर ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है. इस बार कुख्यात अमन साहू गैंग से जुड़े बताए जा रहे राहुल दुबे के नाम का इस्तेमाल कर कारोबारियों को फोन और मैसेज के जरिए डराने की कोशिश की गई है. घटना सामने आने के बाद इलाके के ट्रांसपोर्टरों में दहशत का माहौल है. वहीं, धमकी से जुड़ा एक मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल मैसेज के मुताबिक बड़कागांव से बानादाग और चट्टी बरियातू से बचरा साइडिंग तक कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम करने वाले कुछ ट्रांसपोर्टरों को धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं. संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को राहुल दुबे गैंग का सदस्य बताते हुए अपना नाम प्रकाश शुक्ला बताया है. हालांकि वायरल मैसेज की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है.

गैंग से संबंध बनाकर काम करने की चेतावनी
धमकी भरे संदेश में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों से कहा गया है कि वे गैंग से संबंध बनाकर अपना काम करें. संदेश में लिखा गया है कि ट्रांसपोर्टिंग का काम चलता रहे, यह गैंग भी चाहता है. लेकिन यदि गैंग से संबंध नहीं बनाए गए तो उन्हें "अच्छे से समझाना" आता है. संदेश में यह भी दावा किया गया है कि हजारीबाग और सिमरिया इलाके में ट्रांसपोर्टरों के कामकाज और घर की पूरी जानकारी उनके पास पहले से मौजूद है.

कॉल नहीं उठाने पर दी खुली धमकी
एक अन्य मैसेज में छोटू सिंह नामक व्यक्ति को सीधे तौर पर धमकी दी गई है. संदेश में कहा गया है कि फोन नहीं उठाकर वह क्या साबित करना चाहता है. इसमें चेतावनी दी गई है कि यदि अगले दिन दोपहर 12 बजे तक कॉल रिसीव नहीं किया गया तो सिमरिया स्थित उसके घर तक पहुंच जाएंगे. मैसेज में यह भी लिखा गया है कि जिस व्यक्ति के भरोसे वह उछल रहा है, उसे भी गोली का मतलब पता है. इस संदेश में ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े मुन्ना सिंह और छोटू सिंह का भी नाम लिया गया है.

ट्रांसपोर्टरों में बढ़ी चिंता
लगातार सामने आ रहे इस तरह के धमकी भरे संदेशों से ट्रांसपोर्ट कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है. उनका कहना है कि इस प्रकार की धमकियों से न केवल कामकाज प्रभावित होता है, बल्कि सुरक्षा को लेकर भी गंभीर आशंका पैदा हो जाती है.

ये भी पढ़ें- टीटॉस हत्याकांड के बाद फिर दहशत, प्रिंस खान की पीड़ित परिवार को नई धमकी

संबंधित सामग्री

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

झारखंड

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

झारखंड

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?

झारखंड

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?