फर्जीवाड़ा!

हाल ऐसा, घाघरा के चुंदरी पंचायत में कागजों पर बने 32 वर्मी कंपोस्ट यूनिट, जमीन पर एक भी नहीं

चुंदरी पंचायत में 15वें वित्त आयोग की योजना पर उठे गंभीर सवाल, 75 हजार भुगतान की जांच की मांग<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हाल ऐसा, घाघरा के चुंदरी पंचायत में कागजों पर बने 32 वर्मी कंपोस्ट यूनिट, जमीन पर एक भी नहीं

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा प्रखंड की चुंदरी पंचायत में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत वर्मी कंपोस्ट निर्माण योजना को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि 32 यूनिट निर्माण की योजना स्वीकृत होने के बावजूद धरातल पर आज तक एक भी यूनिट नजर नहीं आ रही है, जबकि योजना के नाम पर करीब 75 हजार रुपये का भुगतान किए जाने की बात सामने आ रही है.

सरकारी अभिलेखों में योजना का कोड 54423181 दर्ज है. बताया गया कि कुल 4.40 लाख रुपये की लागत से 32 यूनिट वर्मी कंपोस्ट निर्माण की योजना स्वीकृत की गई थी. ग्रामीणों का कहना है कि योजना को स्वीकृति मिले करीब दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन स्थल पर निर्माण कार्य का कोई स्पष्ट प्रमाण दिखाई नहीं देता.

बिना निर्माण भुगतान हुआ तो किसके सत्यापन पर

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि यदि वास्तव में निर्माण कार्य नहीं हुआ, तो भुगतान किस आधार पर किया गया. किस अधिकारी या कर्मचारी ने योजना का भौतिक सत्यापन किया और भुगतान की अनुशंसा की, इसकी जांच होनी चाहिए. ग्रामीणों ने प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति, कार्यादेश, मापी पुस्तिका (एमबी), लाभुकों की सूची और भुगतान संबंधी अभिलेख सार्वजनिक करने की मांग की है.

भुगतान की बैंक ट्रेल खंगालने की मांग

ग्रामीणों ने मांग की है कि योजना के तहत भुगतान की गई 75 हजार रुपये की राशि की बैंक ट्रेल की भी जांच कराई जाए. राशि किसके खाते में और किस तिथि को हस्तांतरित हुई, इसका पूरा विवरण सामने आने पर ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

दो साल बाद भी धरातल पर सन्नाटा

वित्तीय वर्ष 2023-24 की योजना होने के बावजूद यदि निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है, तो यह पंचायत स्तर पर योजनाओं की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है. ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष स्थलीय जांच कराने की मांग की है.
ग्रामीणों का कहना है कि जांच में यदि भुगतान में अनियमितता या सरकारी राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए राशि की वसूली कर सरकारी खजाने में जमा कराई जाए. अब सवाल यह है कि 32 वर्मी कंपोस्ट यूनिट की योजना आखिर धरातल पर क्यों नहीं उतरी और भुगतान किस आधार पर हुआ? इसका जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा.

यह भी पढ़ें: देवरी खुर्द-देवरी कला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए स्वास्थ्य विभाग ने किया भूमि निरीक्षण, जल्द निर्माण की उम्मीद

संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.