धनबाद में वृद्ध जनों के साथ उपायुक्त ने खेली अबीर-गुलाल व फूलों की होली, खुशी से खिल उठे सभी के चेहरे

By : Vaibhaw Vikram
धनबाद में वृद्ध जनों के साथ उपायुक्त ने खेली अबीर-गुलाल व फूलों की होली, खुशी से खिल उठे सभी के चेहरे

न्यूज11 भारत

धनबाद/डेस्क: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में वृद्ध जनों के साथ अबीर-गुलाल व फूलों की होली खेली. उपायुक्त ने सभी को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी. वहीं ओल्ड एज होम के वृद्ध जनों ने भी उपायुक्त को अबीर-गुलाल लगाकर, शुुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए.

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने इस वर्ष की पहली होली वृद्ध जनों के साथ खेली है. कहा कि राज्य सरकार को अनुरोध करने पर राज्य सरकार ने सबलपुर ओल्ड एज होम को विकसित कर 88 बेड का आश्रम बनाने की योजना तथा ओल्ड एज होम के संचालन के बजट को स्वीकृति प्रदान की है. इस घषणा से सभी वृद्ध जनों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

साथ ही कहा बरसात से पहले एक नया बिल्डिंग बनाने की शुरुआत की जाएगी. उपायुक्त ने आश्रम का अच्छे से संचालन करने के लिए पूरी टीम को बधाई दी. मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्धी, कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर बरनवाल, सह-सचिव सुरेंद्र यादव, विजय सिन्हा सहित बड़ी संख्या में आश्रम के वृद्ध जन मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: घाघरा बैंक ऑफ इंडिया से सटे हॉट एंड कोल्ड बेकरी शॉप’ में भीषण चोरी, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.