अवैध कोयला जब्ती

झाड़ियों में छिपाकर रखा था अवैध कोयला, सीआईएसएफ ने पिपरवार में 12.410 टन कोयला किया जब्त

खुफिया सूचना और सघन निगरानी से माफियाओं की चाल नाकाम; एमएमडीआर अधिनियम के तहत सीसीएल को सौंपा गया जब्त कोयला

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झाड़ियों में छिपाकर रखा था अवैध कोयला, सीआईएसएफ ने पिपरवार में 12.410 टन कोयला किया जब्त

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   खलारी. कोयलांचल में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीआईएसएफ की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल एनके एवं पिपरवार ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिपरवार क्षेत्र से 12.410 टन अवैध कोयला बरामद किया है. यह कोयला झाड़ियों के बीच सुनसान स्थान पर छिपाकर रखा गया था, जिसे आगे अवैध परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

कमांडेंट अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे खुफिया सूचना आधारित अभियान के तहत सीआईएसएफ की टीम प्रातःकालीन क्षेत्र निरीक्षण पर थी. इसी दौरान अशोक खदान से 1003 बैरियर की ओर जाने वाले कच्चे सार्वजनिक मार्ग पर वेट ब्रिज संख्या-09 से करीब 300 मीटर दूर सड़क किनारे झाड़ियों में बड़ी मात्रा में कोयला संदिग्ध अवस्था में पाया गया. मौके पर किसी व्यक्ति या वाहन के नहीं मिलने से यह स्पष्ट हुआ कि अवैध कारोबारी सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता को देखते हुए कोयले को अस्थायी रूप से छिपाकर रखने की रणनीति अपना रहे हैं.

सूचना मिलते ही उप कमांडेंट दिनेश कुमार और सहायक कमांडेंट हर्ष लवानिया के संयुक्त निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व निरीक्षक (कार्यपालक) एल.एस. मिंज ने किया. इस दौरान उप निरीक्षक अनिल कुमार राय, सहायक उप निरीक्षक किशन दास तथा सीआईएसएफ की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

कार्रवाई के दौरान हाईवा और पेलोडर की सहायता से बरामद कोयले को वेट ब्रिज संख्या-11 तक ले जाया गया, जहां तौल में उसका कुल वजन 12.410 टन पाया गया. सीसीएल के अनुसार, जब्त कोयले का मूल्य 965 रुपये प्रति टन की दर से कुल 11,975.65 रुपये आंका गया. इसके उपरांत एमएमडीआर अधिनियम के तहत सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर कोयले को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया.

गौरतलब है कि सीआईएसएफ द्वारा पिछले कुछ समय से एनके और पिपरवार क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. करकट्टा जंगल समेत कई इलाकों में हुई बड़ी कार्रवाइयों के बाद अवैध कारोबार से जुड़े तत्वों में खौफ का माहौल है. यही कारण है कि अब कोयला माफिया खुलेआम परिवहन करने के बजाय सुनसान और झाड़ीदार इलाकों में कोयला छिपाने को मजबूर हो गए हैं.

सीआईएसएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, कोयला चोरी और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कठोर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त ने किया अंचल कार्यालय गोला का निरीक्षण, कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य