सभा और रैली

यूजीसी के फैसले को वापस लेने समेत पांच मांगें नहीं मानी गईं तो आगे होगा उग्र आंदोलन - सवर्ण एकता मंच

गढ़वा में सवर्ण एकता मंच का एक दिवसीय आंदोलन

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
यूजीसी के फैसले को वापस लेने समेत पांच मांगें नहीं मानी गईं तो आगे होगा उग्र आंदोलन - सवर्ण एकता मंच

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले में स्वर्ण एकता मंच के बैनर तले यूजीसी के फैसले को वापस लेने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर आज टाउन हॉल मैदान में सभा का आयोजन किया गया. सभा में बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग शामिल हुए. सभा के बाद एक रैली निकाली गई, जो जिला समाहरणालय पहुंची. यहां स्वर्ण एकता मंच के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में यूजीसी के फैसले को वापस लेने, जातिगत आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने, एससी-एसटी कानून की समीक्षा कर इसमें व्यापक सुधार करने, स्वर्ण आयोग का गठन करने और स्वर्ण समाज को लक्षित कर उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है. मौके पर स्वर्ण एकता मंच के नेताओं ने कहा कि अगर उनकी पांचों मांगें नहीं मानी गईं, तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: गांडेय के पंचनटांड में दिनदहाड़े डकैती, महिला को बंधक बनाकर जेवरात व नकदी ले गए अपराधी

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.