कपाली नगर परिषद की बोर्ड बैठक में शामिल हुईं ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, वार्ड पार...

कपाली नगर परिषद की बोर्ड बैठक

कपाली नगर परिषद की बोर्ड बैठक में शामिल हुईं ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, वार्ड पार्षदों ने रखीं जनसमस्याएं

कपाली नगर परिषद में आयोजित बोर्ड बैठक में ईचागढ़ विधायक सबिता महतो शामिल हुईं.

कपाली नगर परिषद की बोर्ड बैठक में शामिल हुईं ईचागढ़ विधायक सबिता महतो वार्ड पार्षदों ने रखीं जनसमस्याएं

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क:
कपाली नगर परिषद में आयोजित बोर्ड बैठक में ईचागढ़ विधायक सबिता महतो शामिल हुईं. बैठक के दौरान वार्ड पार्षदों ने बिजली, पेयजल, जलजमाव और नालियों की सफाई समेत क्षेत्र की कई अहम समस्याओं को विधायक के सामने रखा.

विधायक सबिता महतो ने आश्वासन दिया कि जिन इलाकों में अब तक बिजली के पोल नहीं हैं, वहां जल्द आवश्यक पहल की जाएगी. वहीं, एक पानी की टंकी से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने की समस्या को देखते हुए दूसरी पानी की टंकी लगाने का भी भरोसा दिया.

इसके अलावा विधायक ने बताया कि कपाली नगर परिषद क्षेत्र में नई योजना के तहत पांच नई सड़कों को स्वीकृति मिल चुकी है, जिनका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या को देखते हुए नालियों की नियमित सफाई कराने के भी निर्देश दिए गए. बैठक में नगर परिषद के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और वार्ड पार्षद मौजूद रहे.

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में बिजली का करंट लगते ही खंभे से गिरा युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

झारखंड

गोइलकेरा में बिजली का करंट लगते ही खंभे से गिरा युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

गोइलकेरा के धोबाडीहा में हादसा, परिवार में मातम

जनता हाई स्कूल पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अल्पसंख्यक दर्जा बरकरार, PIL खारिज

झारखंड

जनता हाई स्कूल पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अल्पसंख्यक दर्जा बरकरार, PIL खारिज

रांची के दिघिया स्थित जनता हाई स्कूल को लेकर कार्तिक कुमार धान की ओर से दायर जनहित याचिका (PIL) पर मंगलवार को अहम सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया.

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, बरवाडीह स्टेशन पर यात्री गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, बरवाडीह स्टेशन पर यात्री गंभीर रूप से घायल 

बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया.

ब्लॉक-थाना गेट के सामने फिर शुरू हुआ पोल्ट्री फार्म, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; जनता दरबार में शिकायत

झारखंड

ब्लॉक-थाना गेट के सामने फिर शुरू हुआ पोल्ट्री फार्म, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; जनता दरबार में शिकायत

उपायुक्त ने एसडीओ को दिए जांच के निर्देश 

नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से की मुलाकात 

झारखंड

नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से की मुलाकात 

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से रांची स्थित आवास पर नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर, अपनी जमीन की रक्षा हेतु पुनः आंदोलन करने का आग्रह किया.