गावां में मोटरसाइकिल के धक्के से माले नेत्री मीणा दास के पति की मौत, बाइक जब्त

By : News11 Bharat
गावां में मोटरसाइकिल के धक्के से माले नेत्री मीणा दास के पति की मौत, बाइक जब्त

संदीप बरनवाल/न्यूज़11 भारत
गावां/डेस्क:
गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ गांव में सोमवार की रात करीब 7 बजे एक मोटरसाइकिल के धक्के से सेरुआ निवासी माले नेत्री मीणा दास के पति भुनेश्वर रविदास 55 वर्ष की मौत हो गई. घटना के बाद आनन फानन में परिजनों ने उठाकर उसे गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां मौजूद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस पहुंची व लाश को जब्त कर थाना ले आयी है. इधर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर पुलिस ने बाइक से धक्का मारने वाले बाइक सवार मो सब्बीर मियां पिता हेमताज मियां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इधर मृतक की पत्नी ने गावां थाना में आवेदन देकर जानबूझकर उसके पति की धक्का मारकर हत्या करने का आरोप लगा रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

यह भी पढ़े: लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 पेटी अवैध शराब जब्त, मालवाहक टेम्पू के साथ चालक गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.