गुमला में मानवता शर्मसार, मजदूरों को ठगने वाला दलाल सामान लेकर हुआ फरार

गुमला में मानवता शर्मसार, मजदूरों को ठगने वाला दलाल सामान लेकर हुआ फरार

ठंड में कांपे मासूम बच्चे: पुलिस व पत्रकार बने फरिश्ता

गुमला में मानवता शर्मसार मजदूरों को ठगने वाला दलाल सामान लेकर हुआ फरार

किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क: 
छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले के कापूर थाना क्षेत्र निवासी प्रेम लोहरा नामक दलाल ने मजदूरी दिलाने का झांसा देकर दो परिवार के चार मजदूरों और उनके मासूम बच्चों के साथ बड़ा धोखा किया. मजदूरी दिलाने का सपना दिखाकर दलाल उन्हें बस से गुमला ले आया, लेकिन यहां पहुँचने के बाद उनके साथ ऐसी घटना घटी जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया.

सामान लेकर फरार हुआ दलाल
मजदूर अशोक कुमार वर्मा, प्रेम बाई, अर्जुन बिरहोर और रॉयबति बिरहोर ने बताया कि वे लोग प्रेम लोहरा के ही गांव के रहने वाले हैं. दलाल ने मजदूरी के नाम पर बेहतर कमाई का लालच देकर उन्हें रविवार की रात बस में बैठाया और सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे गुमला लेकर पहुँचा.

गुमला बस स्टैंड (ललित उरांव बस पड़ाव) पर उतरने के बाद प्रेम लोहरा ने मजदूरों से कहा कि वे पहले फ्रेश हो लें. जैसे ही मजदूर शौचालय की ओर गए, उसी बीच दलाल उनका पूरा सामान,कपड़े, बच्चों के कपड़े, कम्बल, बिस्तर और अन्य जरूरी सामग्री लेकर फरार हो गया.

कड़ाके की ठंड में बेसहारा हुए मजदूर
सामान चोरी होने के बाद मजदूर परिवार और छोटे बच्चे ठंड से कांपने लगे. उनके तन पर इतने कपड़े भी नहीं थे कि वे ठंड से बच पाते. भूखे और ठंड से जूझ रहे मजदूरों को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी सदर थाना पुलिस को दी.

पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ
खबर मिलते ही थाना प्रभारी महेंद्र करमाली और एएसआई ने मजदूरों को थाने में आश्रय दिया और उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था की. बच्चे भूख से बिलख रहे थे, जिन्हें भोजन मिलने पर कुछ राहत मिली.

पत्रकारो ने दिलाई गर्म कपड़े,मुस्कुराए मजदूर

घटना की जानकारी मिलने पर न्यूज़ 11 के पत्रकार व अन्य पत्रकार साथी मौके पर थाना पहुंचे और सभी के लिए गर्म कपड़े, जूते, मोजे और गर्म टोपी सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी. गर्म कपड़े मिलने के बाद मजदूरों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई.

मजदूरों को सुरक्षित घर भेजा गया
देर शाम थाना प्रभारी महेंद्र करमाली, पुलिस टीम और न्यूज़ 11 सहित अन्य पत्रकार की पहल पर मजदूरों को खाने-पीने का जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया और बस में बैठाकर उनके घर वापस भेज दिया गया.

अब कभी किसी दलाल के बहकावे में नहीं आएंगे’पीड़ित मजदूरों ने कहा
दलाल ने हमें झूठा लालच देकर घर से दूर ले आया और सब कुछ लूट कर भाग गया. हमारे बच्चों के कपड़े तक बैग में थे, वह भी ले गया. अब हम कभी किसी दलाल के बहकावे में आकर मजदूरी करने घर नहीं छोड़ेंगे.


स्थानीय लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
लोगों ने मांग की है कि दलाल प्रेम लोहरा पर सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में कोई मजदूर परिवार ऐसी ठगी का शिकार ना हो.

मानवता की मिसाल बनी पुलिस और पत्रकार
स्थानीय लोग जहाँ एक ओर दलाल की हरकत ने इंसानियत को शर्मसार किया, वहीं दूसरी ओर पुलिस और मीडिया कर्मी ने जरूरतमंदों की मदद कर समाज में मानवता की असली तस्वीर पेश की.

ये भी पढ़ें- शादी में दूल्हे ने लिया 8वां वचन, ठहाकों से गूंज उठा पूरा परिसर, वायरल वीडियो में लोग करने लगे कमेंट

 

संबंधित सामग्री

दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, NH-19 पर 20 KM लगा लंबा जाम

झारखंड

दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, NH-19 पर 20 KM लगा लंबा जाम

दोनों पैदल सड़क किनारे चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के राज्य स्तरीय चयन में भाग लेंगे छह स्वयंसेवक

झारखंड

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के राज्य स्तरीय चयन में भाग लेंगे छह स्वयंसेवक

राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया 8 सितंबर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग परिसर में आयोजित होगी

सकुशल बरामद किए गए विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र, एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास से किया गया था अपहरण 

झारखंड

सकुशल बरामद किए गए विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र, एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास से किया गया था अपहरण 

विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है.

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

झारखंड

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

आयोजित शोक सभा में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

झारखंड

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

30 सितंबर, 2024 को नशे की हालत में लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दी थी