इंसानियत की मिसाल

पुलिस की वर्दी में इंसानियत, 2 दिनों से भूखी बुजुर्ग को ASI ने पहुंचाया राशन और नकद मदद

सामान मिलने के बाद बुजुर्ग महिला भावुक हो गई और एएसआई को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार जताया.

By : Dipali Kumari
पुलिस की वर्दी में इंसानियत, 2 दिनों से भूखी बुजुर्ग को ASI ने पहुंचाया राशन और नकद मदद

विकास कुमार/न्यूज़11 भारत  
पलामू/डेस्क:
हुसैनाबाद महिला एवं बाल संरक्षण थाना में तैनात एएसआई कामेश्वर राम ने मानवता की मिसाल पेश की है. ईदमिलादुन्नबी जुलूस के दौरान ड्यूटी करते समय उनकी नजर हुसैनाबाद मुख्य बाजार में बैठी करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पड़ी. महिला रो रही थी. एएसआई ने उसके पास जाकर परेशानी पूछी तो महिला ने बताया कि वह दो दिनों से भूखी है. महिला ने बताया कि वह सैदाबाद देवी धाम के पास एक झोपड़ी में रहती है. उसकी स्थिति जानने के बाद एएसआई कामेश्वर राम ने तत्काल उसकी मदद की. उन्होंने अपने निजी खर्च से आटा, चावल, दाल, सरसों तेल, सब्जी, मसाला समेत अन्य जरूरी खाद्य सामग्री खरीदी और महिला को उपलब्ध कराया. इसके साथ ही उन्होंने महिला को कुछ नकद राशि भी दी. 

सामान मिलने के बाद बुजुर्ग महिला भावुक हो गई और एएसआई को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार जताया. इसके बाद कामेश्वर राम ने बुजुर्ग महिला को स्कूटी से उसके घर तक पहुंचवाया. एएसआई के इस संवेदनशील कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना की. लोगों का कहना है कि पुलिस की ड्यूटी के साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना समाज में सकारात्मक संदेश देता है. एएसआई कामेश्वर राम का यह सहयोग करने का पहली घटना नहीं है इससे पहले भी एक विकलांग व्यक्ति को खाने का सामग्री और नगद देकर घर भेजा था, विकलांग व्यक्ति द्वारा बताया गया था कि मेरे पास भाड़े तक देने के लिए पैसे नहीं है, जिसके बाद एएसआई ने उस व्यक्ति को सहयोग किया.

इसे भी पढ़ें: नाबालिग बच्ची से अश्लिल हरकत करने के आरोपी शनिचर महली को 5 साल की सजा, 22 हजार रुपए का जुर्माना

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.