पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी

Horrific collision between an auto-rickshaw and a

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी

पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुरमुसी गांव के समीप शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे एक ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक बच्चे स

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत दो की हालत नाजुक मची अफरा-तफरी 

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुरमुसी गांव के समीप शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे एक ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक बच्चे समेत तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांकी से मेदिनीनगर की ओर जा रहे एक ऑटो की विपरीत दिशा से आ रही अपाचे बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया दुर्घटना की वजह बाइक सवार की लापरवाही और तेज रफ्तार मानी जा रही है. हालांकि, हादसे के सटीक कारणों का पता पुलिसिया जांच के बाद ही चल सकेगा.

घटना की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए तुरंत मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) भिजवाया, जहाँ गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज जारी है. पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान
 

संबंधित सामग्री

10 लाख का इनामी माओवादी बैजनाथ सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

झारखंड

10 लाख का इनामी माओवादी बैजनाथ सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने हेरहंज थाना कांड संख्या- 12/23 का फैसला सुनाते हुए भाकपा (माओवादी) के जोनल कमांडर, दस लाख के इनामी आरोपी बैजनाथ सिंह उर्फ चंदन सिंह खरवार उर्फ संजीवन पिता

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

झारखंड

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभुकों के E-KYC कार्य में तेजी लाने को लेकर जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलरों एवं सीएसपी (CSP/VLE) संचाल

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई

अवैध रूप से वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों से अवैध वसूली  करने के मामले में पलामू के पुलिस अधीक्षक  कपिल चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है. एसपी ने तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम को तत्काल प्रभाव से निलंब

चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

झारखंड

चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक स्थित एक होटल के सभागार में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के.

पाकुड़ के होनहार क्रिकेटर प्रियांशु का अंडर-19 राज्य टीम कैंप में चयन, डीसी ने खेल किट देकर किया सम्मानित

झारखंड

पाकुड़ के होनहार क्रिकेटर प्रियांशु का अंडर-19 राज्य टीम कैंप में चयन, डीसी ने खेल किट देकर किया सम्मानित

पाकुड़  जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी प्रियांशु कुमार का चयन अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए होने पर जिले में खुशी की लहर है. प्रियांशु जिला प्रशासन एवं बीजीआर माइनिंग इंफ्र