एनएच-33 पर सड़क हादसे में हितजारा निवासी की मौत, बेटी व नातिन हुईं घायल

News11, News11 News, News11 Bharat, Jharkhand, Jharkhand News, Ranchi News, Rahe News, Road Accedent,

By : Admin
एनएच-33 पर सड़क हादसे में हितजारा निवासी की मौत, बेटी व नातिन हुईं घायल

अमित दत्ता/न्यूज11  भारत

राहे/डेस्क:  राहे थाना क्षेत्र के हितजारा गांव निवासी 50 वर्षीय विद्याधर महतो की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वे अपनी बेटी और दो वर्षीय नातिन को जितिया पूजा के अवसर पर तमाड़ थाना क्षेत्र के इचाडीह स्थित ससुराल से हितजारा गांव ले जा रहे थे।

परिजनों के अनुसार, तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बुंडू थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित डामारी मोड़ के पास बाइक का चक्का सड़क पर बने गड्ढे में चला गया। अचानक संतुलन बिगड़ने से सभी सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में विद्याधर महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी और दो वर्षीय नातिन को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव में इस दुर्घटना से शोक की लहर है

राहे : राहे थाना क्षेत्र के हितजारा गांव निवासी 50 वर्षीय विद्याधर महतो की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वे अपनी बेटी और दो वर्षीय नातिन को जितिया पूजा के अवसर पर तमाड़ थाना क्षेत्र के इचाडीह स्थित ससुराल से हितजारा गांव ले जा रहे थे।

परिजनों के अनुसार, तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बुंडू थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित डामारी मोड़ के पास बाइक का चक्का सड़क पर बने गड्ढे में चला गया। अचानक संतुलन बिगड़ने से सभी सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में विद्याधर महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी और दो वर्षीय नातिन को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में इस दुर्घटना से शोक की लहर है

यह भी पढ़ें: घाघरा हवलदार बरगी उरांव का शव पहुंचते गांव में छाया मातम, परिजनों का हुआ रो-रो कर बुरा हाल