हिंडालको इंडस्ट्रीज़, मूरी CSR द्वारा भक्तिवेदांत गुरुकुल कुटाम में ‘अन्नपूर्णा ...

हिंडालको इंडस्ट्रीज़, मूरी CSR द्वारा भक्तिवेदांत गुरुकुल कुटाम में ‘अन्नपूर्णा गृह’ किचन का शिलान्यास

हिंडालको इंडस्ट्रीज़ मूरी csr द्वारा भक्तिवेदांत गुरुकुल कुटाम में ‘अन्नपूर्णा गृह’ किचन का शिलान्यास

अरबिंद विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

सिल्ली/डेस्क: भक्तिवेदांत गुरुकुल कुटाम में आज एक महत्वपूर्ण समारोह के तहत हिंडालको इंडस्ट्रीज़, मूरी के CSR विभाग द्वारा बहुप्रतीक्षित किचन शेड ‘अन्नपूर्णा गृह’ का भव्य शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनिट हेड श्री संदीप पाटिल रहे. पाटिल ने कार्यक्रम की शुरुआत गौ-सेवा के साथ की, जहां उन्होंने गाय को भोजन कराकर गुरुकुल की पारंपरिक और सांस्कृतिक धारा का सम्मान किया. इसके बाद वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और शिलान्यास कार्य पूरा किया गया. शिलान्यास के पश्चात श्री संदीप पाटिल एवं बिज़नेस हेड CSR श्री अभिजीत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. किचन ‘अन्नपूर्णा गृह’ के निर्माण से गुरुकुल के बच्चों एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखा गया. गुरुकुल के संस्थापक दास गदाधर दास प्रभु ने हिंडालको टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंडालको CSR विभाग द्वारा मिलने वाला निरंतर सहयोग गुरुकुल के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. ‘अन्नपूर्णा गृह’ के निर्माण से बच्चों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित भोजन व्यवस्था उपलब्ध होगी.”

कार्यक्रम में हिंडालको प्लांट के इंजीनियरिंग हेड केसीराजू गौरीशंकर, कुमार अभिषेक, राजेश सिंह, सुरेंद्र राम, जयप्रकाश, अनिमेष, अनुज, प्रदीप प्रभात, अनिल, सौमेंदु, रणदीप, कोल क्लस्टर CSR के अनुनय कुमार सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे. गुरुकुल परिसर पूरे दिन उत्साह से सराबोर रहा.

यह भी पढ़ें: दरभंगा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, एक्शन में दिखे अधिकारी, कार्रवाई देख खुद अतिक्रमण हटाते दिखे लोग

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा