सिमडेगा के शहरी क्षेत्र में ट्रकों की हाई स्पीड बनने लगी खतरा, बाल बाल बचे दो स्कूली छात्र

By : Vaibhaw Vikram
सिमडेगा के शहरी क्षेत्र में ट्रकों की हाई स्पीड बनने लगी खतरा, बाल बाल बचे दो स्कूली छात्र

न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
सिमडेगा शहरी क्षेत्र में ट्रकों की हाई स्पीड खतरा बनने लगी है. आज घोड़बहार के पास दो स्कूली छात्र हाई स्पीड ट्रक से बाल बाल बचे. सिमडेगा समाहरणालय से लेकर घनी आबादी क्षेत्र तक सड़कों पर सुबह सुबह ट्रकों की लाइन लगी रहती है. सभी ट्रक हाई स्पीड में चलते हैं. यही नहीं इन ट्रक चालकों में आगे बढ़ने की होड़ भी लगी रहती है. कई बार ये ट्रक चालक ओवरटेक भी इतनी स्पीड में करते हैं कि सामने से आते लोग डर जाते हैं. 

आज कुछ ऐसा हीं नजारा घोड़बहार के पास देखने को मिला. समाहरणालय की तरफ से कुछ स्कूली छात्र और छात्रा अपने अपने साइकिल पर स्कूल की तरफ आ रहे थे. इसी क्रम में शहर से समाहरणालय की तरफ एक साथ 06 लंबी ट्रक हाई स्पीड में जा रहे थे. इसी बीच एक ट्रक चालक ओवर टेक करने लगा. 

ओवरटेक करता ट्रक स्कूल जाते बच्चों के साइकिल के इतने करीब पहुंच गया कि बच्चे डर से साइकिल से कूद गए. अब उस जगह सड़क पर दोनों तरफ ढलान है. जिससे बच्चे नीचे ढलान में गिर गए. बच्चे अगर नहीं कूदते तो शायद ओवरटेक करता ट्रक उनसे टकरा जाता. 

ये सिर्फ आज की स्थिति नहीं है. अमूमन हर दिन सुबह सुबह इसी तरह ट्रकों का रेला हाई स्पीड में लोगों के लिए खतरा बन रहा है. इस मामले में डीटीओ संजय कुमार बाखला से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि वे जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए शहरी क्षेत्र में ट्रकों के साथ अन्य वाहनों के स्पीड पर अंकुश लगाएंगे.

यह भी पढ़ें: इंसानियत हुई शर्मसार: नाबालिग बेटी के साथ पापा-चाचा ने किया दुष्कर्म, चार महीना तक चला हैवानियत का गंदा खेल

संबंधित सामग्री

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों और आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका - विधायक

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

होल्डिंग टैक्स पंजीकरण, भवन नक्शा और संचालन अनुज्ञप्ति नहीं होने पर कार्रवाई

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व को आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया