देवघर एम्स की सुविधाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार से बिंदुवार मांगा जवाब

देवघर एम्स

देवघर एम्स की सुविधाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार से बिंदुवार मांगा जवाब

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की जनहित याचिका पर आज गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

देवघर एम्स की सुविधाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई सरकार से बिंदुवार मांगा जवाब

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
देवघर एम्स की आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मामले में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की जनहित याचिका पर आज गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान निशिकांत दुबे की ओर से एम्स में मौजूद कमियों को लेकर सिनॉप्सिस दाखिल किया गया.

सिनॉप्सिस में बताया गया कि 132/33 केवी पावर सब-स्टेशन अब तक चालू नहीं हुआ है. इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय, पुनासी डैम से सीधे पानी की सप्लाई और सुगम आवागमन के लिए रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण की आवश्यकता का मुद्दा भी उठाया गया.

वहीं, 24 मंजिला भवन के अनुरूप फायर सेफ्टी व्यवस्था नहीं होने की बात कही गई. मौजूदा अग्निशमन व्यवस्था केवल 5-6 मंजिला इमारतों तक सीमित होने का दावा किया गया. एम्स के लिए प्रस्तावित 237 एकड़ भूमि के मुकाबले अब तक 217 एकड़ भूमि ही उपलब्ध होने की बात भी अदालत के सामने रखी गई.

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कहा कि सभी आवश्यकताओं का अनुपालन किया जा चुका है और इस संबंध में एफिडेविट दाखिल कर स्थिति स्पष्ट की गई है. सरकार ने एम्स के प्रभावी संचालन के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही.

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को उठाए गए सभी बिंदुओं पर बिंदुवार और विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय और राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता विभोर मयंक ने पक्ष रखा. मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी.

इसे भी पढ़ें: छात्र आंदोलन: मुख्य सचिव से मिला इंडिया गठबंधन, अराजक तत्वों पर 48 घंटे में कार्रवाई की मांग; सौंपे वीडियो फुटेज

संबंधित सामग्री

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है.

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा