CM हेमंत सोरेन
एक्सक्लूसिव

CM हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई, मामले में दाखिल IA पर हुई बहस, फैसला सुरक्षित 

बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.

By : Ark Sahuliyar
CM हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई, मामले में दाखिल IA पर हुई बहस, फैसला सुरक्षित 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में दाखिल IA पर बहस हुई. सीएम हेमंत की ओर से वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने पक्ष रखा. वहीं, ED की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और सौरभ कुमार ने पक्ष रखा. दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा. पिछली सुनवाई में मामले में दाखिल IA पर जवाब देने के लिए ED को समय मिला था. याचिका पर सुनवाई पूरी होने तक PMLA कोर्ट के चार्ज फ्रेम पर स्टे की मांग की गयी है. डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद सीएम हेमंत हाई कोर्ट पहुंचे हैं. PMLA की विशेष कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी है. बता दें कि PMLA कोर्ट ने डिस्चार्ज पिटीशन खारिज की थी. 

यह भी पढ़ें- रांची में अपराधियों की होगी प्रोफाइलिंग, SSP ने अपराध नियंत्रण को लेकर की VC कर अधिकारियों को दिया दिशा-निर्देश 
 
संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.