माध्यमिक आचार्य नियुक्ति

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई, PIL निष्पादित... समय-सीमा तय करने से इनकार

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले से संबंधित जनहित याचिका (PIL) को निष्पादित कर दिया.

By : Ark Sahuliyar
माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई, PIL निष्पादित... समय-सीमा तय करने से इनकार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
माध्यमिक आचार्य नियुक्ति से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले से संबंधित जनहित याचिका (PIL) को निष्पादित कर दिया. हालांकि, अदालत ने नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए कोई निश्चित समय-सीमा तय करने से इनकार कर दिया. सुनवाई के दौरान झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से अदालत को नियुक्ति प्रक्रिया की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी गई. JSSC ने बताया कि 877 चयनित अभ्यर्थियों की अनुशंसा राज्य सरकार को भेजी जा चुकी है. वहीं, 204 पदों के लिए उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने की जानकारी भी कोर्ट को दी गई.

आयोग ने बताया कि 292 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया फिलहाल जारी है. इन अभ्यर्थियों को शो-कॉज नोटिस भी जारी किया गया है. सुनवाई के दौरान JSSC की ओर से मामले में एकलपीठ द्वारा दिए गए फैसले की भी जानकारी अदालत को दी गई. JSSC की ओर से कोर्ट को यह भी बताया गया कि मामले में कथित हैकिंग से जुड़े पहलू की जांच के लिए अदालत ने CID जांच का आदेश दिया है. मामले में JSSC की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने पक्ष रखा, जबकि याचिकाकर्ता की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने अदालत के समक्ष दलीलें पेश कीं. माध्यमिक आचार्य नियुक्ति को लेकर यह याचिका तालेश्वर महतो समेत अन्य की ओर से दाखिल की गई थी. मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में हुई.

यह भी पढ़ें- 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी सत्यपाल सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.