न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन समेत 12 संवैधानिक पदों की नियुक्ति को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर बैठक संपन्न हो गई है. अभी मुख्यमंत्री राज्य से बाहर हैं. बैठक के निर्णय से कोर्ट को जल्द अवगत कराया जाएगा. मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी.
बता दें कि पिछले 25 मार्च को सलेक्शन कमेटी की बैठक हुई थी. पूर्व की सुनवाई के दौरान प्रार्थि की ओर से कहा गया था कि लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त सहित कई संवैधानिक संस्थाओं के पद 3 से 5 साल से खाली पड़े हैं. लेकिन अब तक इसे भरा नहीं जा सका है, इसे जल्द भरा जाए.
जिस पर राज्य सरकार की ओर से कहा गया था कि लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है. बता दें कि राज्य में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित राजकुमार की अवमानना याचिका समेत राज्य के 12 संवैधानिक संस्थाओं में अध्यक्ष एवं सदस्यों के पद रिक्त रहने को लेकर दायर जनहित याचिका की गई है.
ये भी पढ़ें- जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई, ED ने की आंशिक बहस
लोकायुक्त समेत 12 संवैधानिक पदों की नियुक्ति को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
संबंधित सामग्री
अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश
राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द
जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल
भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है
MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच
CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है
पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत
जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध
अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर
22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट