रामनवमी को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 5 जिलों में तैनात होंगे वरिष्ठ IPS अधिकारी

रामनवमी को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 5 जिलों में तैनात होंगे वरिष्ठ IPS अधिकारी

रामनवमी को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट 5 जिलों में तैनात होंगे वरिष्ठ ips अधिकारी 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आगामी रामनवमी पर्व को लेकर झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और शीर्ष स्तर पर इसकी लगातार निगरानी की जाएगी. 

डीजीपी तदाशा मिश्र के निर्देश पर पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राज्य के विभिन्न संवेदनशील जिलों में कैंप करने का आदेश दिया गया है. ये अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में रामनवमी जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे. निर्देश के अनुसार, सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी 26 मार्च की सुबह से अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे और तब तक अपने-अपने जिलों में डटे रहेंगे, जब तक जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न नहीं हो जाते.

इन अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
डीआईजी कार्तिक एस को हजारीबाग में तैनात किया गया है. डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग को बड़कागांव (हजारीबाग) की जिम्मेदारी दी गई है. डीआईजी इन्द्रजीत महथा जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे. डीआईजी अश्विनी कुमार सिन्हा को गिरिडीह में तैनात किया गया है. डीआईजी प्रियदर्शी आलोक लोहरदगा में कानून-व्यवस्था संभालेंगे.

ये भी पढ़ें- रांची समाहरणालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्ब स्क्वाड और पुलिस की टीम जांच में जुटी

संबंधित सामग्री

पंडरा में हुए मारपीट और गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई, 04 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद  

झारखंड

पंडरा में हुए मारपीट और गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई, 04 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद  

रामनवमी पर पलामू पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर, भड़काऊ पोस्ट करने वाले पांच लोगों पर हुई बड़ी कार्रवाई

झारखंड

रामनवमी पर पलामू पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर, भड़काऊ पोस्ट करने वाले पांच लोगों पर हुई बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत जेएन सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत जेएन सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बड़ाजामदा रेलवे फाटक के समीप भीषण रेल हादसा होते-होते बची, तीन डब्बे में बेपटरी

झारखंड

बड़ाजामदा रेलवे फाटक के समीप भीषण रेल हादसा होते-होते बची, तीन डब्बे में बेपटरी

JBVNL के दो जीएम का हुआ तबादला, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

झारखंड

JBVNL के दो जीएम का हुआ तबादला, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी