घोटालों की श्रृंखला खड़ी कर रही हेमंत सरकार: आदित्य साहू

सीएजी रिपोर्ट में हजारों करोड़ के उजागर भ्रष्टाचार पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 

By : Ark Sahuliyar
घोटालों की श्रृंखला खड़ी कर रही हेमंत सरकार: आदित्य साहू

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने विधानसभा में रखी गई सीएजी रिपोर्ट में उजागर हजारों करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सरकार एकतरफ पैसे का रोना रोती है. गरीब कल्याण योजनाओं को लागू करने, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास केलिए केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करती है. पैसे नहीं मिलने की बात करती है लेकिन सच्चाई क्या है, वह सीएजी की रिपोर्ट बता रही है.

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में स्पष्ट है कि राज्य सरकार 14 वें वित्त आयोग के 486 करोड़ रुपए  राज्य सरकार द्वारा नियम नहीं बनाने के कारण नहीं मिले,258 करोड़ रुपए खर्च नहीं कर सकी, गांव,पंचायतों के विकास केलिए मिले पैसे का कैसे बंदरबांट हुआ है,पंचायत भवनों के निर्माण में अनियमितताएं बरती गई, योजनाओं की सोशल ऑडिट नहीं कराई गई. कहा कि वित्तीय अनियमितता का हाल ऐसा कि 7592 करोड़ रुपए के उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं मिले हैं.

आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सरकार में घोटालों की श्रृंखला खड़ी हो रही. वित्तीय कुप्रबंधन चरम पर है. आम आदमी बुनियादी सुविधाओं केलिए तरस रहा. युवाओं की वेकेंसी रोज रद्द हो रही,स्कूल में शिक्षक नहीं,बच्चो को किताब नहीं, स्कूल ड्रेस नहीं,छात्रवृत्ति नहीं,अस्पताल में दवाई नहीं, एम्बुलेंस नहीं डॉक्टर नहीं, किसानों को धान खरीद के पैसे नहीं. डीएमएफटी फंड का दुरूपयोग , घोटाला लगातार जारी है. आदित्य साहू  ने कहा कि हेमंत सरकार  राज्य के वित्तीय कुप्रबंधन पर श्वेतपत्र जारी करे. राज्य के खजाने से हुए हजारों करोड़ रुपए की लूट की सीबीआई जांच हो.

ये भी पढ़ें- BREAKING: उद्यमी इंदर अग्रवाल के भगना अजय अग्रवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य