झारखण्ड के विकास के पथ पर अग्रसर है हेमंत सरकार– ममता देवी

झारखण्ड के विकास के पथ पर अग्रसर है हेमंत सरकार– ममता देवी

झारखण्ड के विकास के पथ पर अग्रसर है हेमंत सरकार– ममता देवी

न्यूज़11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
झारखण्ड राज्य के 25वीं स्थापन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गांधी स्मारक मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ के सभागार मे झारखण्ड शिक्षा परियोजना रामगढ़ के तत्वावधान में जिला स्तरीय रजत जयंती वर्ष समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी विशिष्ट अतिथि राजीव जयसवाल उपस्थित रहे. कार्यक्रम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया.

कार्यक्रम में गोला, चितरपुर, दुलमी, रामगढ़, मांडू और पतरातु प्रखण्ड के सरकारी और आवासीय विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया. कार्यक्रम में नृत्य, गायन, ड्रामा, क्विज़, निबंध, कथा वाचन और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया. कार्यक्रम में राजकीय संस्कृति गौरवशाली इतिहास और समृद्ध कला संस्कृति गौरव गाथा एवं आंदोलनकारियों तथा महापुरुषों के बारे में प्रस्तुति भी किए. वहीं विधायक ममता देवी ने कहा कि झारखण्ड राज्य जिस गति से विकास कर रहा है कला संस्कृति के क्षेत्र में भी अप्रत्याशित गति से बढ़ रहा हैं. झारखण्ड सरकार की मनसा हैं कि युवाओं की प्रतिभा को सामने लाकर राष्ट्रीय फलक पर झारखण्ड राज्य की संस्कृति और परंपरा को जान सके. वहीं सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की सोच जो देश के प्रति आगे बढ़ी है वह आने वाले भविष्य में उनका मार्ग प्रशस्त करेगा. वहीं अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया.

मौके पर एडीपीओ नलिनी रंजन, बीईईओ सुलोचना कुमारी, प्राचार्य डॉ संतोष कुमार अनल, एपीओ कुमार राज, इप्शिता तिर्की, निर्णायक राजकुमार नायक ,नागेश्वर महतो, लवली विनीता मिथलेश कुमार रविदास, सुमित्रा कुमारी, तजिंदर कौर, कविता करमाली, स्वर्णता सिंह, अंजय अग्रवाल, ज्ञानेश्वर पांडेय, अल्पना कुमारी शिक्षक लखन रविदास, उमेश कुमार दास, कुलदीप कुमार, मनोज कुमार महतो, अविनाश कुमार नायक सहित कई अन्य गणमान्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

ये रहे विजेता:

सामूहिक नृत्य में 
प्रथम-
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गोला
द्वितीय- गांधी मेमोरियल प्लस टू हाई स्कूल रामगढ़
तृतीय- एस एस प्लस टू पतरातु

क्विज प्रतियोगिता (6-8 वर्ग में)
प्रथम-
खुशनुमा प्रवीण, केजीबीभी, रामगढ़
द्वितीय- निशेव्या, मध्य विद्यालय जयनगर पतरातु,
तृतीय- डोली कुमारी, जेबीएभी, दुलमी 

क्विज प्रतियोगिता में(9-12वर्ग)
प्रथम-
दीपक कुमार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाड़ी हिन्दी, गोला 
द्वितीय- सत्यम कुमार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिगवार मांडू
तृतीय- कविता कुमारी, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पतरातू

एकल गायन (6–8) में 
प्रथम-
 सिया कुमारी, मध्य विद्यालय अरगड्डा, रामगढ़
द्वितीय- नंदनी कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिकोर, पतरातु 
तृतीय- नितांजलि कुमारी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोसोकलां, गोला

एकल गायन एवं कथा वाचन(9-12) में
प्रथम-
आशिका कुमारी, झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय दुलमी
द्वितीय- संजू कुमारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोठार, रामगढ़
तृतीय- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मांडू

कथा वाचन(6-8 वर्ग) में
प्रथम-
अंजली कुमारी, मध्य विद्यालय कुजू, मांडू

कथा वाचन(9-12वर्ग) में 
प्रथम-
शुभम प्रामाणिक, पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट, चितरपुर
द्वितीय- मनीषा कुमारी, उक्रमित उच्च विद्यालय मरार, रामगढ़
तृतीय- सलोनी कुमारी, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, मांडू

यह भी पढ़े: रांची: झारखंड स्थापना दिवस के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े पैमाने पर बदलाव
 

संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

झारखंड

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

आयोजित शोक सभा में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

झारखंड

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

30 सितंबर, 2024 को नशे की हालत में लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दी थी

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

झारखंड

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका मिला है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने डिस्चार्ज याचिका खारिज की.

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

झारखंड

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कभी भी किसी बड़े हादसे की बनी हुई है आशंका

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो और मुमताज अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.