भारी वाहन जांच

मटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर भारी वाहनों की जांच, पुलिस ने कई वाहनों को लौटाया

आवेदन मिलने के बाद बरसोल पुलिस ने मंगलवार की रात पाथरा चौक पहुंचकर मालवाहक वाहनों की जांच की

By : Pramod Kumar
मटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर भारी वाहनों की जांच, पुलिस ने कई वाहनों को लौटाया

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: मटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर नियमों के विरुद्ध बड़े मालवाहक वाहनों के परिचालन को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता के बाद बरसोल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. भाजपा नेता ऋषि षड़ंगी द्वारा बरसोल थाना में आवेदन देकर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने एवं वाहनों की जांच कराने की मांग की गई थी. आवेदन मिलने के बाद बरसोल पुलिस ने मंगलवार की रात पाथरा चौक पहुंचकर मालवाहक वाहनों की जांच की.

पुलिस ने मटिहाना एवं चाकुलिया की ओर से आने वाले बड़े मालवाहक वाहनों को रोककर उनके कागजात एवं परिचालन की जांच की. नियमों के विपरीत पाए गए तथा इस मार्ग के बजाय निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से जाने वाले वाहनों को वापस लौटा दिया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय ग्रामीणों में राहत देखी गई.

बताया गया कि मटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क सिंगल लेन होने के कारण इस मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों के लगातार परिचालन से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. वहीं, दोपहिया वाहन चालकों, छोटे वाहनों एवं आम राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ बड़े मालवाहक वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर भी इस मार्ग से गुजरते हैं.

आवेदन में भाजपा नेता ऋषि षड़ंगी ने पुलिस से वाहनों के कागजात, परमिट, फिटनेस, बीमा तथा निर्धारित भार क्षमता की जांच कराने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. साथ ही बड़े मालवाहक वाहनों के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का पालन सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया था.

बरसोल पुलिस द्वारा रात में पाथरा चौक पर की गई कार्रवाई की विभिन्न पंचायतों के ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने सराहना की. ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा एवं जनहित में त्वरित कार्रवाई करने के लिए बरसोल पुलिस के प्रति आभार जताया. लोगों ने पुलिस से आगे भी नियमित रूप से वाहन जांच अभियान जारी रखने की मांग की, ताकि ओवरलोड एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों के कारण होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें: युवा अधिवक्ता अभय भुईयां बने भुईयां समाज के कानूनी सलाहकार, समाज को कानूनी सहायता देने का लिया संकल्प

 

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.