झमाझम बारिश

रांची समेत कई जिलों में आज दिनभर झमाझम बारिश की संभावना,  मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका 

रांची समेत आसपास के जिलों में आज दिनभर झमाझम बारिश हो सकती है.

By : News11 Bharat
रांची समेत कई जिलों में आज दिनभर झमाझम बारिश की संभावना,  मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
 राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में आज गुरुवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज राज्यभर में मानसून के पूरी तरह से सक्रिय रहने की संभावना जताई है. अधिकतम जिलों में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर रिमझिम बारिश की हो सकती है. वहीं, कुछ जिलों में तेज बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है. IMD ने रांची, हजारीबाबाग, धनबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

आज पूर्वी और मध्य झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इनमें रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, हजारीबाग और गिरिडीह शामिल हैं.  वहीं रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, चाईबासा और आसपास के इलाकों में गरज-चमक, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की आशंका जताई गयी है. लोगों को मौसम ख़राब होते ही सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गयी है. 

इधर पिछले 24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. राजधानी रांची के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं आज भी तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 

इसे भी पढ़ें: ब्रांडेड सिगरेट का बन रहा था डुप्लीकेट, अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की सिगरेट व करोड़ों की मशीनें जब्त
 
संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.