भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में आज भारी बारिश की संभावना, सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी 

आज शनिवार को सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.

By : Dipali Kumari
झारखंड में आज भारी बारिश की संभावना, सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड में मानसून सक्रिय है. बीते कुछ दिनों से राजधानी रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. कई जगहों पर तो भारी बारिश से जलजमाव की स्थिति बन गयी है. वहीं आज शनिवार को भी सभी जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है. कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. लगातार हो रही बारिश से अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे राज्य में 76% से 100% तक भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने झारखंड के सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर और दुमका में भीषण बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना है. साथ ही, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में भी भीषण बारिश होने का अनुमान है. इन जिलों में भी बिजली गिरने की संभावना है.

मौसम विभाग ने तेज बारिश और वज्रपात होने पर लोगों को किसी सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेने की सलाह दी है . वहीं किसानों से इस दौरान खेतों से दूर रहने की अपील की है. 

इसे भी पढ़ें: चाईबासा: गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! करीब 60 गाय, बैल और बछड़ा जब्त

संबंधित सामग्री

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है करमा, सात दिन चलता है उत्सव, आज दिनभर उपवास रखेंगी बहनें