बुढ़मू में तेज बारिश और वज्रपात से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

बुढ़मू में तेज बारिश और वज्रपात से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

बुढ़मू में तेज बारिश और वज्रपात से युवक की दर्दनाक मौत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

न्यूज11  भारत

बुढ़मू/डेस्क:   बुढ़मू थाना क्षेत्र के मक्का गांव में सोमवार शाम अचानक खराब मौसम ने कहर बरपाया. तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से जगन्नाथ गंझू के 25 वर्षीय पुत्र राजेश गंझू की मौके पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को शाम होते ही आसमान में गरज-चमक शुरू हो गई. इसी बीच राजेश किसी काम से घर के बाहर थे, तभी वज्रपात हुआ और वे उसकी चपेट में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही बुढ़मू पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया. ग्रामीणों का कहना है कि मौसम में अचानक आए बदलाव ने सबको हैरान कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: DTO ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों से ₹1,35,500 जुर्माना वसूला

संबंधित सामग्री

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

झारखंड

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया.

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

झारखंड

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव-थाना क्षेत्र के बगदा घाटी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हुई. घाटी में एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई.

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

झारखंड

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु इकाई ने सेल की मेघाहातुबुरु खदान के निरीक्षण पर पहुंचे SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराय

किस्को क्षेत्र में अकीदत और एहतराम के साथ निकला हुसैनी जुलूस, "या हुसैन" के नारों से गूंजा इलाका

झारखंड

किस्को क्षेत्र में अकीदत और एहतराम के साथ निकला हुसैनी जुलूस, "या हुसैन" के नारों से गूंजा इलाका

लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र के किस्को, होंदगा, चरहु, अरेया, नारी नवाडीह सहित विभिन्न गांवों में शुक्रवार को मुहर्रम के पवित्र अवसर पर हजरत इमाम हसन एवं हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में पू