'जनता के लिए 'हार्ट अटैक' बजट...', सामने आया इरफान अंसारी का बड़ा बयान

By : Vaibhaw Vikram
'जनता के लिए 'हार्ट अटैक' बजट...', सामने आया इरफान अंसारी का बड़ा बयान

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: आज (1 फरवरी) संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड 9वां बार केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. जैसे-जैसे दिन पार हो रहा है बजट को लेकर जहां एक तरफ बीजेपी पार्टी के नेता और उनके सहयोगी लोग बजट की सराहना कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी के लोग इस बजट की आलोचना कर रहे हैं. इसी बीच आम बजट को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री  डॉ. इरफान अंसारी का बजट को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने बजट की जमकर आलोचना की है. अपने बयान में उन्होंने कहा है कि यह बजट जनता के लिए 'हार्ट अटैक' बजट है.

स्वास्थ्य मंत्री  डॉ. इरफान अंसारी ने ये कहा

बजट की आलोचना करते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, 'केंद्रीय सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट जनता को राहत देने वाला नहीं, बल्कि धोखा और गुमराह करने वाला दस्तावेज है. महंगाई से त्रस्त आम आदमी, बेरोजगारी से जूझता युवा और इलाज के लिए तरसता गरीब-किसी के लिए भी इस बजट में ठोस समाधान नहीं है.'

आम आदमी के लिए 'हार्ट अटैक' साबित होने वाला है यह बजट

अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा, 'स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरत को इस बजट में पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है. झारखंड की राजधानी रांची को आज भी एम्स नहीं मिला, जबकि हर बार बड़े-बड़े दावे किए जाते रहे हैं. इलाज लगातार महंगा होता जा रहा है, सरकारी अस्पताल बदहाल स्थिति में हैं-लेकिन बजट में स्वास्थ्य के नाम पर सिर्फ भाषण है, जमीनी समाधान नहीं. युवा बेरोजगार हैं, लेकिन इस बजट में रोजगार का कोई रोडमैप नहीं दिया गया है. न नौकरियों की गारंटी, न भर्ती की समय-सीमा-यह बजट युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है. महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है.

रसोई गैस, दाल, तेल, दवा-हर जरूरी चीज महंगी है. टैक्स में कोई राहत नहीं दी गई और मध्यम वर्ग को एक बार फिर पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है. किसानों के लिए सिर्फ़ खोखले वादे किए गए हैं. एमएसपी की कानूनी गारंटी, सिंचाई, कर्ज़ राहत-हर अहम मुद्दे पर सरकार चुप है. खेत में पसीना बहाने वाले किसान को इस बजट में कोई सम्मानजनक स्थान नहीं मिला. झारखंड एक बार फिर ठगा गया है. ना एम्स, ना बड़े उद्योग, ना कोई विशेष पैकेज राज्य के साथ सौतेला व्यवहार इस बजट में साफ दिखाई देता है. यह बजट विकास का नहीं, जुमलों का बजट है. यह जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला और आने वाले समय में आम आदमी के लिए 'हार्ट अटैक' साबित होने वाला बजट है.

यह भी पढ़ें: CBI कर रही NEET छात्रा की संदिग्ध मौत की जांच, सीसीटीवी फुटेज में ये आया सामने

संबंधित सामग्री

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार