न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राज्य सरकार द्वारा 11वीं से 13वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर झारखंड हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है. वहीं आज 21 अगस्त को CDPO पद पर चयनित अभ्यर्थियों से जुड़ी याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में होने वाली इस सुनवाई पर अब सब की नजरें टिकी हुई है.
बताते चलें परीक्षा में हुई अनियमितता के आरोपों और जांच के आधार पर राज्य सरकार ने कुल 22 परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी. सरकार के इस फैसले से रातों-रात हजारों लोगों की नौकरी चली गयी. इसके बाद चयनित और नियुक्त अभ्यर्थियों ने अपनी नौकरी बचाने के लिए झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. और फैसला भी अभ्यर्थियों के पक्ष में आया. कोर्ट ने सरकार के फैसले पर रोक लगा दी. हालांकि कोर्ट ने सभी परीक्षाओं को कैंसल करने पर रोक नहीं लगायी है.
इसे भी पढ़ें: रांची: धुर्वा डैम में डूबे विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का शव बरामद