टेंडर कमीशन घोटाला मामले को लेकर आज HC में हुई सुनवाई, कोर्ट ने आदेश को रखा सुरक्षित

टेंडर कमीशन घोटाला मामले को लेकर आज HC में हुई सुनवाई, कोर्ट ने आदेश को रखा सुरक्षित

टेंडर कमीशन घोटाला मामले को लेकर आज hc में हुई सुनवाई कोर्ट ने आदेश को रखा सुरक्षित

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आज (6 मई) नीरज मित्तल की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई है. सुनवाई के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने आदेश को सुरक्षित रखा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, नीरज मित्तल, वीरेंद्र राम के सहयोगी हैं. थाना में दर्ज मूल केस में आरोप पत्र दायर नहीं होने पर  पीएमएलए के तहत दर्ज ECIR  केस में सुनवाई स्थगित रखने का आग्रह किया है. मामले को लेकर नीरज मित्तल का कहना है कि  पुलिस थाना में दर्ज उनके मूल केस जिसके तहत ED ने  ECIR दर्ज किया है, उस मामले में अब तक आरोप पत्र पुलिस ने दाखिल नहीं किया है.

ED के ECIR मामले से संबंधित केस में  ट्रायल तेजी से चल रही  है. जिस पर रोक लगाई जाए. ईडी की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरव कुमार ने पक्ष रखा है. टेंडर कमीशन घोटाला मामले को लेकर ईडी ने  सबसे पहले 21 फरवरी 2023 को बड़ी कार्रवाई की थी. जिसके तहत वीरेंद्र राम के रांची, जमशेदपुर, पटना और दिल्ली समेत कई ठिकाने पर छापेमारी की थी. छापेमारी के बाद वीरेंद्र राम समेत अन्य को ईडी ने गिरफ्तार किया था.

ईडी की दूसरी बड़ी कार्रवाई 6 और 7 मई 2024 को हुई थी. इसमें कई इंजीनियर कांट्रेक्टर ठेकेदार और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के OSD के ठिकाने पर ईडी ने छापेमारी की थी. OSD संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने से 32.20 करोड़ कैश मिले थे. जिसके बाद जांच की आंच पूर्व मंत्री आलमगीर आलम तक जा पहुंचा था.

यह भी पढ़ें: SRH vs PBKS मैच से पहले जानें हैदराबाद के मौसम का हाल, क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

संबंधित सामग्री

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

झारखंड

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने किया श्रमदान

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

झारखंड

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

झारखंड

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

झारखंड

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण

झारखंड

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण