न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: मनरेगा घोटाला से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामल को लेकर अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आई है. बताया जा रहा है कि IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने कोर्ट से देश से बाहर जाने की इजाजत मांगी है. देश से बाहर जाने की मांग रखते हुए उन्होंने कोर्ट से कहा है कि उन्हें निजी कार्य से बाहर जाना है.
वहीं पूजा सिंघल की याचिका पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. कोर्ट ने फैसले को अपने पास सुरक्षित रखा है. वहीं IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक जा की याचिका पर 7 मई को सुनवाई होगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें, 11 मई 2022 को ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पहले ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IAS पूजा सिंघल उनके पति अभिषेक झा और CA सुमन कुमार सिंह के अलग-अलग ठिकाने पर छापेमारी की थी.
जहां ईडी को सुमन कुमार सिंह के ठिकाने से 19.31 करोड़ कैश बरामद हुए थे. गिरफ्तारी के बाद 28 माह तक जेल में रहने के बाद पूजा सिंघल को जमानत मिली थी. वही इस मामले में अभिषेक झा चार्जशीटेड आरोपी है. वहीं इस मामले में ईडी ने समन जारी करते हुए कई दिनों तक सुमन कुमार सिंह से पूछताछ की थी.
यह भी पढ़ें: मनोहरपुर में रफ्तार का कहर, बाइक और साइकिल की टक्कर में दो घायल