HIV संक्रमित खून चढ़ाए जाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

By : News11 Bharat
HIV संक्रमित खून चढ़ाए जाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
HIV संक्रमित खून चढ़ाए जाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने सरकार से जांच रिपोर्ट मांगी हैं. साथ ही राज्य सरकार को जांच की प्रगति पर विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया हैं. बता दें कि, मामले में दीपिका हेम्ब्रम एवं अन्य द्वारा दायर याचिका में एफआईआर दर्ज करने और SIT गठित करने की मांग की गई थी. सुनवाई के दौरान खंडपीठ को बताया गया कि मामले में 6 फरवरी 2026 को एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. जिसपर कोर्ट ने कहा कि केवल FIR दर्ज होना पर्याप्त नहीं हैं. खंडपीठ ने अपनी टिप्पणी में कहा कि कई छोटे बच्चों को HIV संक्रमित रक्त चढ़ाया जाना अत्यंत गंभीर मामला है, जिससे उनका भविष्य खतरे में पड़ गया हैं. इसलिए इस आपराधिक कृत्य के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाना जरूरी हैं. राज्य सरकार द्वारा दाखिल जवाब केवल FIR दर्ज होने तक सीमित है और सरकारी वकील को अब तक हुई जांच की जानकारी भी नहीं हैं. इस बात पर खंडपीठ ने नाराजगी जताई हैं. मामले की अगली सुनवाई 21 अप्रैल 2026 को निर्धारित की गई हैं.

यह भी पढ़े: रांची: पैसों के लालच में अंधा हुआ बेटा, पिता की कुदाली से काटकर की हत्या

संबंधित सामग्री

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था