नकली कफ सिरप के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का सख्त एक्शन, मचा हड़कंप!

जीवन और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं: डॉ. इरफान अंसारी

By : Ark Sahuliyar
नकली कफ सिरप के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का सख्त एक्शन, मचा हड़कंप!

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नकली और एक्सपायरी दवाइयों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी हॉस्पिटल या मेडिकल दुकान में नकली दवाइयां, एक्सपायरी दवाइयां या कोडीनयुक्त कफ सिरप पाई गई, तो उनका जीना दुश्वार कर दूंगा. दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी.

बता दें कि, आज रांची और आसपास के इलाकों में कई दवा माफियाओं ने नकली दवाइयों और कफ सिरप को भूमिगत रूप से फेंककर छिपाने की कोशिश की. स्थानीय लोगों ने जब इस संदिग्ध गतिविधि को देखा, तो तत्काल स्वास्थ्य मंत्री को सूचित किया. मंत्री ने तुरंत त्वरित कार्रवाई का निर्देश देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर भेजने और जांच प्रारंभ करने का आदेश दिया.

डॉ. अंसारी ने कहा कि यह पता लगाया जाए कि यह कफ सिरप किस कंपनी की है, किसने इसे यहां फेंका, और यह बाजार में कैसे पहुंची. दोषियों की पहचान कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी. राज्य में नकली दवाओं और नशे के रूप में उपयोग हो रही कफ सिरप की बिक्री पर मंत्री ने सभी मेडिकल दुकानदारों को आगाह करते हुए कहा कि अगर किसी दुकान में नकली या नशे की कफ सिरप पाई गई, तो दुकान तुरंत सील की जाएगी और संचालक को जेल भेजा जाएगा. डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट कहा कि यह सिर्फ कानून का मामला नहीं बल्कि जनता की सेहत से जुड़ा गंभीर अपराध है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- चाईबासा में नो एंट्री को लेकर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, विरोध में कल कोल्हान बंद का ऐलान 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य