राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत चांडिल एवं गम्हरिया प्रखंड के आयुष ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय आयुष मिशन

राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत चांडिल एवं गम्हरिया प्रखंड के आयुष ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

94 लाभार्थियों को मिला स्वास्थ्य लाभ

राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत चांडिल एवं गम्हरिया प्रखंड के आयुष ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत  
सरायकेला/डेस्क:
उपायुक्त सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को आयुष ग्राम बांसा (पंचायत-धोनाबुरु, प्रखंड-चांडिल) एवं आयुष ग्राम यशपुर (प्रखंड-गम्हरिया) में आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड शुगर जांच तथा होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया.

आयुष ग्राम यशपुर, प्रखंड-गम्हरिया में आयोजित शिविर में कुल 51 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया.

वहीं आयुष ग्राम बांसा, पंचायत-धोनाबुरु, प्रखंड-चांडिल में आयोजित शिविर में कुल 43 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. शिविर के दौरान जोड़ों के दर्द, खाज-खुजली, सर्दी-खांसी, गैस्ट्राइटिस सहित अन्य सामान्य रोगों से संबंधित मरीजों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार होम्योपैथिक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया. साथ ही सभी लाभार्थियों की निःशुल्क ब्लड शुगर जांच भी की गई.

राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयोजित इन स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदृढ़ करना, सामान्य रोगों का समय पर उपचार उपलब्ध कराना, निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना तथा आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है. इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनके निकट ही सुलभ, निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप जिले के विभिन्न आयुष ग्रामों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके.

संबंधित सामग्री

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

प्रशासन ने इस निर्णय से नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

ग्रामीणों के मांगपत्र पर प्रशासन ने दिया भरोसा, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई व लंबित वन पट्टा मामलों का होगा शीघ्र निष्पादन

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

झारखंड

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

डीसी सिमडेगा ने सभी मामलों के त्वरित निष्पादन करने का दिए निर्देश

झारखंड में वन संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के लिए जाईका प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक से की मुलाकात

झारखंड

झारखंड में वन संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के लिए जाईका प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक से की मुलाकात

प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना के उद्देश्यों एवं कार्ययोजना के संबंध में विभागीय पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

झारखंड

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण तथा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी